Pune Crime | पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने 11 महीने में अपराधियों के 50 गिरोह पर लगाया मकोका 

पुणे (Pune News), 31 अगस्त : Pune Crime | पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता (Police Commissioner Amitabh Gupta) ने टाक गिरोह पर मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई कर मकोका (Pune Crime) का अर्धशतक पूरा किया है। अमिताभ गुप्ता ने 11 महीने में 50 गिरोह पर मकोका लगाया है। इन कार्रवाइयों के बाद उनकी पहचान अब मकोका मैंन के रूप में हो रही है।

 

बल्लूसिंह प्रभुसिंह टाक, उजालासिंह प्रभुसिंह टाक (नि – वानवडी), सोमनाथ नामदेव घारोले (नि – हड़पसर), पिल्लूसिंह कालूसिंह जुन्नी  (नि – गोसावीबस्ती), जलसिंह राजपूतसिंह दुधानी (नि – रामटेकडी ), गोरखसिंह गागसिंह टाक (नि – हड़पसर) के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है।  टाक भाइयों को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।  जबकि अन्य आरोपी फरार है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार इन गिरोह के प्रमुख आरोपी बल्लूसिंह टाक (Ballusinh Tak) पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी है।  2018 से उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज है। डाका डालने की तैयारी, लूटपाट, हत्या के प्रयास, घातक हथियार रखना जैसे केस दर्ज है।

कोथरुड पुलिस (Kothrud Police) ने बल्लूसिंह टाक और उसके गिरोह पर सेंधमारी करके फरार होते वक़्त गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर मेघश्याम डांगे (Police Inspector Meghashyam Dange) ने गिरोह के खिलाफ मकोका की कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर डीसीपी पूर्णिमा गायकवाड़ (DCP Poornima Gaikwad) को भेजा था।

उन्होंने प्रस्ताव की छानबीन कर उसे अपर पुलिस कमिश्नर के पास भेज दिया था। पुलिस कमिश्नर ने इस प्रस्ताव  को मंजूर कर गिरोह पर मकोका लगा दिया।

 

 

 

 

Pune | पुणे के चिंचवड़ में दिन में साहूकारी, शाम को चाइनीज गाडी लगाना और फिर रात में सेंधमारी