Pune Crime News : मोक्का कार्रवाई के बाद गायब हुए शातिर अपराधी सुलतान उर्फ टिप्या को पुलिस ने पकड़ा

पुणे : ऑनलाईन टीम – मोक्का की कारवाई करने के बाद फरार हुए गैंग प्रमुख सुलतान उर्फ टिप्या को बंडगार्डन पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा है। आरोपी को उस्मानाबाद में गिरफ्तार किया गया। सुलतान उर्फ टिप्या लतीफ शेख (बंडगार्डन) आरोपी का नाम है। सुलतान उर्फ टिप्या एक शातिर आरोपी है। उसके नाम कई तरह के अपराध दर्ज है।

आरोपी के खिलाफ उसके और साथीदारों पर एक दूसरे पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। इस मामले में बंडगार्डन पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। इस गैंग ने ताडीवाला परिसर में दहशत फैला रखा था। इस वजह से बंडगार्डन पुलिस ने गैंग पर मोक्कानुसार कारवाई की। मोक्काची कारवाई होने के बाद सुलतान उर्फ टिप्या फरार हो गया था। इस दौरान उस्मानाबाद जिला तुळजापूर तालुका आरळी गांव आने की जानकारी मिली थी। स्थानिक पुलिस मदद से जाल बिछाकर उपनिरीक्षक राहुल पवार, प्रकाश सावंत व सागर घोरपडे की टीम ने एक घर में पकड़ा।

यह कारवाई परिमंडळ दो के उपायुक्त सागर पाटील के मार्गदशन में पुलिस निरीक्षक यशवंत गवारी, पुलिस निरीक्षक अभय महाजन, उपनिरीक्षक राहुल पवार, प्रकाश सावंत व सागर घोरपडे की टीम ने की।