Pune Crime | उरूली कांचन में होटल ‘गारवा’ के मालिक रामदास आखाडे पर जानलेवा हमला, कोयते से किया बार-बार वार (CCTV वीडियो)

पुणे : ऑनलाइन टीम – Pune Crime | उरूली कांचन में प्रसिद्ध ‘गारवा होटल’ के मालिक रामदास आखाडे पर अचानक एक युवक ने कोयते से वार कर दिया। Pune Crime ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी। हमलावर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जानलेवा हमला  attack क्यों और किसने किया। इस पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है (Pune Crime)। इस घटना से पुणे के लोनी कालभोर इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना रविवार रात नौ बजे की है।

रामदास रघुनाथ आखाडे (38) गंभीर रूप से घायल गारवा होटल के मालिक का नाम है। इस मामले में संतोष आखाडे (47) ने लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, उरुली कंचन इलाके में हाईवे पर गरवा होटल है। यह वेज-नॉनवेज वाला मशहूर होटल है। इस बीच रामदास रघुनाथ आखाडे कल (रविवार) 8.30 से 8:45  बजे के बीच होटल के बाहर एक कुर्सी पर बैठकर फ़ोन पर किसी से बात कर रहा था। तभी एक लड़का पैदल चलके उनके पास आया और अपनी कमीज में छिपा हुआ कोयते को निकालकर उनके सिर पर बार-बार वार कर दिया। हमले से वह बुरी तरह घायल होकर निचे गिर गए। फिर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

खून से लथपथ रामदास को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। लेकिन, उनकी हालत स्थिर है। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया है। हालांकि इस घटना से काफी हड़कंप मच गया है। आगे की जांच लोनी कालभोर पुलिस कर रही है।

 

Anil Deshmukh Underground | कहां हैं अनिल देशमुख? दिल्ली दौरे के बाद अनिल देशमुख अंडरग्राउंड!

 

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh Underground) के काटोल स्थित आवास और नागपुर (nagpur) के वडविहिरा में ईडी ने छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार सुबह छापेमारी की।