Pune Crime | पुणे के रहाटनी में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या ; दो के खिलाफ केस दर्ज एक गिरफ्तार 

पिंपरी : Pune Crime | पहले हुए झगड़े को लेकर युवक की हत्या (Murder) कर दी गई।  इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस (Police) ने एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।  रहाटनी तापकीर मलया (Pune Crime) के पास  गुरुवार 4 नवंबर की रात 10 बजे से शुक्रवार सुबह 7 बजे के बीच यह घटना हुई।

 

मृतक का नाम मृत्युंजय कुमार (Mrityunjay Kumar) (उम्र 26, मूल नि – बिहार ) है।  इस मामले में पुलिस ने पंचानंद मुन्ना राम (Panchanand Munna Ram) (उम्र 21 ) और जवाहर मांझी (Jawahar Manjhi) (दोनों नि – बिहार ) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने इस मामले में पंचानंद को गिरफ्तार कर लिया है।  इस मामले को लेकर सतीश वैजिनाथ वाव्हल (Satish Vaijinath Wavhal) (उम्र 33, नि – रहाटनी ) ने वाकड़ पुलिस स्टेशन (Wakad Police Station) में शिकायत दर्ज कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वी एंटरप्राइजेज कंपनी (Prithvi Enterprises Company) के मजदूरों के रहने के लिए रहाटनी  के तापकीर मलया के पास लेबर कैंप बनाया गया है।  इस लेबर कैंप में मृत्युंजय, पंचानंद और मांझी रहते थे।  मृत्युंजय और आरोपी के बीच एक महीने पहले झगड़ा हुआ था।  इसी झगडे के गुस्से में आरोपी ने आपस में सांठगांठ कर मृत्युंजय के सिर पर अज्ञात वस्तु से वार किया।  इस घटना (Pune Crime) में गंभीर रूप से जख्मी हुए मृत्युंजय की मौत (Death) हो गई।  घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।  हत्या की यह घटना शुक्रवार की सुबह 7 बजे सामने आई।  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पिंपरी के वाईसीएम हॉस्पिटल (YCM Hospital) में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी गई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।  आरोपी पंचानंद भागने की तैयारी कर रहा था तभी उसे पुणे रेलवे स्टेशन (Pune Railway Station) से गिरफ्तार  (Arrest) कर लिया गया।  आरोपी मांझी फरार हो गया है।  पुलिस (Police) तलाश कर रही है।

 

 

Pune Crime | बंद घर में युगल की लाश मिलने से मची सनसनी