Pune Crime | पुणे में युवक पर चाकू से वार कर हत्या; दोस्त ने खुद ही पुलिस थाने में किया सरेंडर

पुणे : Pune Crime | मजाक-मजाक में शुरू हुई लड़ाई में युवक पर चाकू से वार कर हत्या (Murder) करने की घटना सामने आई है। आरोपी ने दोस्त पर चाकू से वार कर ( Pune Crime) खुद फरासखाना पुलिस थाने (police station) में पेश हुआ।

 

अमन अशोक यादव (Aman Ashok Yadav) (उम्र 26) की हत्या की गई है। आरसीएम गुजराती स्कूल (RCM Gujarati School) के पास यह घटना हुई, इसका खुलासा सुबह हुआ।

 

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पाटिल (accused Patil) व उसका दोस्त अमन यादव कचरा चुनने का काम करता है। दो-तीन दिन पहले उनके बीच छोटी सी बात पर लड़ाई हुई थी। उसका गुस्सा पाटिल के मन में था। आज सुबह आरसीएम गुजराती स्कूल के पास फिर से उनके बीच विवाद हुआ। उस समय पाटिल ने अमन यादव पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद इसकी जानकारी उसने खुद पुलिस चौकी में दी। इस घटना से पुलिस में खलबली मच गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो उन्हें एक शव मिला। शव को ससून अस्पताल में भेजा गया है। आरोपी को पुलिस (Police) ने हिरासत में लिया है।

 

 

 

Pune Crime | नाबालिग लड़की से प्रेम का इजहार कर शादी की इच्‍छा जताने वाला 25 वर्षीय युवक निर्दोष मुक्‍त

 

Omicron Variant | नाइजीरिया से पिंपरी-चिंचवड शहर में आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव

 

Pune News | रिंगरोड की चौड़ाई तीन तरह की होगी

 

Pune Crime | पुणे के ताराचंद हॉस्पिटल के पास रिक्‍शा-कार चालक के विवाद में पुलिसकर्मी से मारपीट

 

Pune Crime | वारजे के नीलेश गायकवाड़ सहित 11 गुंडों पर मकोका ; पुलिस कमिश्‍नर अमिताभ गुप्‍ता की 61वीं कार्रवाई