Pune Crime | ‘कात्रज की हत्या हुई !’ पुणे में  झलका फ्लेक्स; उल्टी-सीधी चर्चा शुरू 

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune Crime) के कात्रज चौक (Katraj Chowk) में एक बड़ा फ्लेक्स लगाया गया है।  इसमें लिखा है, ‘ कात्रज की  हत्या हुई है ‘ . काले रंग के फ्लेक्स में हाथ में चाक़ू दिखाया गया हैं। इस फ्लेक्स (Flex) को लेकर पुणे (Pune Crime) के कात्रज परिसर में खलबली मच गई है।  यह फ्लेक्स किसने लगाया  यह पता नहीं चल पाया है।

 

कात्रज चौक में लगाए गए फ्लेक्स की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन (Police Administration) व मनपा ( Pune Municipal Corporation) के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।  दोपहर 12 बजे पुणे मनपा के कर्मचारियों ने इस फ्लेक्स को हटा दिया।  इस मामले में अज्ञात नागरिक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।  पुलिस (Police) अब फ्लेक्स लगाने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

 

ऐसा लग रहा है कि कात्रज चौक में लगाया गया यह  फ्लेक्स (Murder Of Katraj) रात में लगाया गया था ।  इसे लेकर कात्रज का राजनीतिक तापमान गर्म होने की संभावना है।  साथ ही यह फ्लेक्स लगाए जाने की वजह क्या है ? इसे लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।  इस फ्लेक्स को लेकर कात्रज गांव परिसर में उल्टी-सीधी चर्चा शुरू हो गई है।

 

कुछ दिन पहले  ही कात्रज के फ्लाईओवर (Flyover) का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) के हाथों हुआ है।  इस फ्लाईओवर से कात्रज चौक के कई व्यवसाय पर इसका असर होगा।  साथ ही इसकी वजह से व्यवसायियों के सामने भूखे रहने की नौबत आने की चर्चा कात्रज (Katraj) में शुरू हो गई है।  इस फ्लेक्स को लेकर कई तरह के तर्क-वितर्क किये जा रहे है।

 

Crime News | …… इसलिए निर्दयी बनी सगी बहन ; प्रेमी की मदद से चीड़ डाला गला, कराड़ हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा