Pune Crime | मां का प्रेमी 15 वर्षीय बेटी के साथ करने लगा अश्लील हरकत; ‘ऐसी’ घिनौनी हरकत करनेवाले पर FIR

पुणे : Pune Crime | मां के प्रेम संबंध चल रहा था, ऐसे में उसके नाबालिग बेटी के साथ भी अश्लील हरकत कर उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) करने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।

इस मामले में हडपसर में रहनेवाली एक 15 वर्षीय लड़की ने हडपसर पुलिस थाने (Hadapsar Police Station) में शिकायत दी है। यह घटना मई 2020 से सितंबर 2021 के दौरान हुई है। हडपसर पुलिस ने मुंबई में रहनेवाले अजित रतन जायसवाल (Ajit Ratan Jaiswal) (नि. मुंबई) के खिलाफ 354, 354 अ, 506 पॉक्सो 8 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता की मां क प्रेमी है। लड़की की मां घर से बाहर गई थी और वह घर आया था। मां के घर में न होने के कारण उसका फायदा उठाते हुए वह लड़की को अपने पास खीचा और उसके शरीर पर हाथ फेरने लगा। लड़की को शर्म आए ऐसी-ऐसी बातें करने लगा। यह घटना मां को बताई तो तुम्हें और तुम्हारी छोटी बहन को मार डालेंगे, ऐसी धमकी उसने दी थी। इसलिए साल भर लड़की को उसकी अश्लील हरकतों को सहन करना पड़ा। अंत में उसने हडपसर पुलिस में शिकायत दी। महिला पुलिस उपनिरीक्षक गोसावी जांच कर रहे हैं।

 

Pune Police | अंमलदारों की समस्याएं पुलिस आयुक्त ने सुनी! स्थगित किए गए पुलिस के रिक्वेस्ट ट्रांसफर होंगे

Pune News | केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने फर्स्ट एड  पॉलीक्लिनिक  का किया दौरा; लहु बालवडकर के काम की सराहना की

Pune News | पुणेकरों के लिए खुशखबरी! दिवाली के मौके पर MHADA की ओर से 3000 घरों की लॉटरीPune News | यशवंत शुगर फैक्ट्री की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग