Pune Crime | पुणे के बिबवेवाड़ी में मायके से 100 तोला सोना लाने को लेकर विवाहिता की प्रताड़ना ;आशीष ढ़ोने सहित 6 लोगों पर FIR 

पुणे (Pune News), 21 अगस्त : मायके से 100 तोला सोना लाने की मांग करते हुए ससुराल वालों दवारा विवाहिता को  शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित (Harassed) करने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इस मामले में  महिला ने ससुराल के 6 लोगों के खिलाफ बिबवेवाड़ी पुलिस स्टेशन (Bibwewadi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है. विवाहिता की शिकायत पर 6  लोगों के खिलाफ केस दर्ज (Pune Crime) किया गया है।

 

इस मामले में आशीष ढ़ोने (Ashish Thone) (उम्र 33 ), नीलिमा जाधव (Neelima Jadhav) (उम्र 35 ), रविराज जाधव (Raviraj Jadhav) (उम्र 38 ), तन्वी ढ़ोने (Tanvi Dhone)  (उम्र 32 ), रेखा ढ़ोने (Rekha Dhone) (उम्र 56 ) और संग्राम ढ़ोने (Sangram Dhone) (उम्र 37,  सभी नि – अटल सोसायटी बिल्डिंग, वसंत बाग़ चौक, बिबवेवाड़ी ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में 28 वर्षीय महिला ने बिबवेवाड़ी  पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और आशीष ढ़ोने की नवंबर 2019 में शादी हुई थी।  शादी के बाद आरोपियों ने आपस में मिलकर महिला से कहा कि तुम मायके से 100 तोला सोना और दो फ्लैट की मांग क्यों नहीं कर रही हो।  इसे लेकर विवाहिता के साथ गाली-गलौज की गई।

इतना ही नहीं आरोपियों ने आपस में मिलकर महिला के साथ मारपीट कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

ससुराल वालों दवारा लगातार तंग किये जाने से परेशान होकर विवाहिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी।  मामले की जांच बिबवेवाड़ी  पुलिस (Bibwewadi Police) कर रही है।

 

 

Pune Crime | पुणे के सांगवी से शॉकिंग करने वाली खबर ! पति ने पत्नी को दिया पागल होने की गोलियां

Pune Crime | पुणे के स्वारगेट के मुकुंदनगर में हाई प्रोफाइल परिवार दवारा बहू की प्रताड़ना; प्रीतम हसमुख जैन सहित चार लोगों पर केस दर्ज