Pune Crime | पुणे के वाकड़ में महिला को डेटिंग ऐप पर हुई पहचान महंगी पड़ी; शादी का झांसा देकर 73 लाख की धोखाधड़ी 

पिंपरी (Pimpri News) : आईटी इंजीनियर (IT Engineer) महिला को टिंडर डेटिंग ऐप (Tinder dating app) के जरिये हुई पहचान महंगी पड़ी (Pune Crime) है।  शादी का झांसा देकर महिला से 73 लाख 59 हज़ार 530 रुपए की धोखाधड़ी (Fraud) की गई है।  वाकड़ पुलिस स्टेशन (Wakad Police Station) की सीमा में जून 2021 से 13 जुलाई 2021 के बीच यह घटना (Pune Crime) हुई।  इस मामले में पीड़ित 35 वर्षीय महिला ने बुधवार 13 अक्टूबर को वाकड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार महिला हाइली क्वालिफाइड (Highly Qualified) है।  आईटी इंजीनियर (IT Engineer) के रूप में आईटी कंपनी के काम करती है।  शादी के लिए महिला ने विभिन्न ऐप पर सर्च शुरू किया था।  उन्हें टिंडर डेटिंग ऐप पर एस रवि (S Ravi) नामक प्रोफाइल धारक से पहचान हुई।  इसके बाद रवि ने महिला को अपना व्हाट्सअप नंबर दिया।  इस पर आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ रवि बताया और एक व्हाट्सअप नंबर देकर जेनी रवि नाम बताया।  इसके बाद महिला से पहचान बढ़ाकर  उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद शादी करने और भारत आकर बसने का झांसा (Pune Crime) दिया।

इस दौरान रवि ने महिला को महंगे गिफ्ट भेजकर विश्वास बढ़ाया।  इसके बाद उसने कहा कि वह। महिला से मिलने भारत आएगा। उसने महिला को बताया कि उसके पास एक करोड़ रुपए है और दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport पर कस्टम अफसर ने पकड़ लिया है। यह भारी रकम छुड़ाने के लिए अलग अलग चार्ज, दंड, जीएसटी और अन्य कई टैक्स भरने की बात बताई।  इसके बाद विभिन्न बैंक अकाउंट का नंबर देकर 73 लाख 59 हज़ार 530 रुपए जमा करवाया।  इस तरह से महिला के साथ आर्थिक ठगी (Fraud) की गई।

 

महिला को खुद के साथ धोखाधड़ी का पता चलते ही उसने पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) के साइबर सेल (cyber cell) से इसकी शिकायत कर दी।  इसके अनुसार जांच शुरू कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर अशोक जगताप (Police Sub Inspector Ashok Jagtap) मामले की जांच कर रहे है।

 

Pune Crime | पुणे के भेकराईनगर में  MPSC का  क्लास जाने वाली 26 वर्षीय विवाहिता के साथ दिन-दहाड़े सड़क पर छेड़छाड़, हड़पसर परिसर की घटना