Pune Crime | पुणे की महिला के साथ ‘लफडा’! भोर के 29 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या; होटल व्यवसायिक सहित महिला के खिलाफ भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में एफआईआर

पुणे (Pune News) : बुधवार पेठ (Pune Crime) की वेश्यालय में वेश्या व्यवसाय करनेवाली महिला के साथ प्रेम संबंध मामले पर परेशान किया जा रहा था। इस वजह से 29 वर्षीय युवक ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस (Bharti Vidyapeeth Police) ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज (Pune Crime) किया है।

 

वाल्मिकी भगवान माने (Valmiki Bhagwan Mane) (नि. धायरी) व एक महिला पर मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 27 फरवरी 2021 को कात्रज स्थित मांगडेवाडी (Mangdewadi) में हुई।

 

 इस मामले में भोर में रहनेवाले युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के छोटे भाई ने भारती विद्यापीठ पुलिस थाने (Bharati Vidyapeeth Police Station) में शिकायत दी है। इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आत्महत्या करनेवाले युवक का नाम आकाश (Akash) (बदला हुआ नाम) व वाल्मिकी माने होटल व्यवसायी में हिस्सेदार था। वह एक रेस्टोरेंट चलाता था। अशोक का बुधवार पेठ में वैश्या व्यवसाय करनेवाली महिला के साथ प्रेम संबंध थे। इस पर वाल्मीकि व महिला अशोक को परेशान करते थे। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली, ऐसा शिकायत (Pune Crime) में कहा गया है।

 

भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज (FIR) कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कोलसकर (Senior Police Inspector Jagannath Kolsakar) के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Pune Crime | पार्टी के लिए गैंग ने कोयते के दम पर लूटा; सिंहगड रोड पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Pune Crime | नियंत्रण खोने से हुए हादसों में 2 दोपहिया सवारों की मौत