Pune Crime | पुणे के लोणीकंद में पिता-पुत्र हत्या मामले में 3 गिरफ्तार; नानासाहेब शिंदे के कहने पर हमला, जानें हत्या का कारण

पुणे : Pune Crime | लोणीकंद में हुए गैंगवार में पिता-पुत्र हत्या मामले में लोणीकंद पुलिस (Lonikand Police) ने तीन को गिरफ्तार (arrest) किया है।

प्रतीक अनिल कंद (28), नानासाहेब बाबूराव शिंदे (उम्र 65) और आशितोष नानासाहेब शिंदे (उम्र 32, सभी नि. लोणीकंद) गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है।

इसके अलावा निखिल पाटिल, रुग्वेद वालके, ऋतिक किनकर, निखिल नितीन जगताप, माऊली कोलते, अभी गव्हाणे, शुभम वागले व अन्य 4 से 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पिछले साल सचिन नानासाहेब शिंदे की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसका बदला लेने के लिए हत्या के मामले में जमानत पर छूटे सनी शिंदे व उसके पिता कुमार मारुती शिंदे पर कोयते, डंडे व पत्थर से वार कर बुधवार शाम नृशंस हत्या कर दी। इस हमले में मिनल शिंदे और कार चालक ज्ञानेश्वर ज्ञानबा चव्हाण घायल हो गए हैं।

सचिन नानासाहेब शिंदे और सचिन किसन शिंदे चचेरे भाई हैं। लोणीकंद, शिक्रापुर परिसर में दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। इससे पिछले साल फरवरी 2021 में गोल्डमैन सचिन नानासाहेब शिंदे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में सचिन किसन शिंदे के साथ 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसमें से सनि शिंदे के साथ कुछ लोगों को जमानत मिली है। सनी शिंदे के भाई सचिन शिंदे के जमानत पर बुधवार को शिवाजीनगर न्यायालय में सुनवाई थी। इसके लिए सनी, उसके पिता कुमार, जीजा मिनल शिंदे व चालक ज्ञानेश्वर चव्हाण पुणे आए थे। सुनवाई के बाद वे कार से लोणीकंद जा रहे थे।

तब से हमलावर उनका पीछा कर रहे थे। लोणीकंद जिला परिषद के स्कूल के पास नानासाहेब शिंदे व उनके गैंग ने गाड़ी रुकवाई। दो गाड़ी से आए हमलावरों ने प्रथमेश उर्फ सनी के ऊपर कोयते से वार कर व पत्थर से वार कर हत्या कर दी। उन्हें बचाने के लिए बीच में आव पिता कुमार पर भी वार किया। इसमें दोनों की मौत हुई। मिनल शिंदे व ज्ञानेश्वर चव्हाण को भी लकड़ी के डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल (Pune Crime) कर दिया।

पिछले साल सचिन शिंदे की हत्या हुई थी, उसका बदला लेने के लिए नानासाहेब शिंदे के कहने पर हत्या की गई। इसलिए अब फिर से गैंगवार होने की संभावना जताई जा रही है\ लोणीकंद पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन पवार के मार्गदर्शन में पुलिस जांच कर रही है।

Pune News | पिंपरी चिंचवड शहर में कोरोना के 2277 नए मरीज

Pune News | 15 से 18 उम्र के बच्चों के टीकाकरण मुहिम को गति दें

Pune News | पुरानी बीमारियों से पीड़ितों को मिलेगी 15 हजार की वित्त सहायता

Pune News | सड़कों की सफाई के ठेके में अब फर्जी बैंक गारंटी देने का मामला उजागर

Anti Corruption Bureau Pune | पुणे में वसूली के लिए चंदन नगर के हवलदार की ओर से देर रात ‘समझौता’! महिला की शिकायत न लेने के लिए रिश्वत लेनेवाला एंटी करप्शन के जाल में