Pune Crime | पुणे की 15 वर्षीय लड़की को भगाकर ले गया, मंदिर में की शादी; गर्भवती होने पर वापस घर छो‌ड़ा

पुणे : अपने से कम उम्र की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा (Pune Crime) देकर भगा ले गया। उसके साथ मंदिर में शादी की। उसके बाद वह गर्भवती हो गई तो उसे मायके छोड़कर भाग गया। अंत में इस नाबालिग लड़की (Pune Crime) के अभिभावक पुलिस के पास पहुंचे।

 

इस मामले में खडकी पुलिस (Khadki Police) ने अनुराग मनोज होलकर (Anurag Manoj Holkar) (उम्र 30) के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस मामले में खडकी की एक 35 वर्षीय महिला ने खडकी पुलिस थाने (Khadki Police Station) में शिकायत दी है। यह घटना (Pune Crime) सितंबर 2020 में हुई थी।

 

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायत करनेवाली की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor girl) के साथ अनुराग होलकर ने प्रेम संबंध बनाया। उसे शादी का झांसा देकर सितंबर 2020 में ट्रेन से अहमदनगर (Ahmednagar) ले गया। वहां जाकर गांव के मंदिर में शादी की। उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाया। इससे लड़की गर्भवती हो गई।

 

उसके बाद 23 जनवरी 2022 को उसे घर छोड़ गया। उसके बाद वहां से भाग गया और वापस नहीं आया। वह कहाँ रहता है, इसकी जानकारी शिकायतकर्ता और उसकी बेटी को नहीं है। इसलिए उसने पुलिस (Police) में शिकायत दी है। सहायक पुलिस निरीक्षक भाबड (Assistant Police Inspector Bhabad) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

Pune Crime | दो साल से फरार पिंटू मारणे गैंग के मुख्य सूत्रधार को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Pune Crime | छेड़छाड़ की शिकायत करने पर नाराज; नाबालिग लड़की पर हथौड़े से जानलेवा हमला, तलेगांव की घटना ने पुणे सहमा