Pune Crime | पुणे के सांगवी में दिन-दहाड़े अंधाधुंध फायरिंग ! योगेश जगताप की मृत्यु, पिंपरी चिंचवड में खलबली

पुणे : Pune Crime | सांगवी में दत्त जयंती का कार्यक्रम चल रहा था, तभी टू व्हीलर पर आए लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग (Indiscriminate Firing) शुरू कर दी। इस फायरिंग में अपराधी योगेश जगताप (Yogesh Jagtap) (नि. पिंपले गुरव, सांगवी) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे औंध अस्पताल (Aundh Hospital) ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु होने की जानकारी सामने आ रही है। इस घटना (Pune Crime) से पूरे पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) में खलबली मच गई है।

 

सांगवी स्थित काटे पुरम चौक पर सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास फायरिंग की घटना हुई। इस बारे में पुलिस (Police) से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार सांगवी स्थित काटे पुरम चौक (Kate Puram Chowk) पर दत्त जयंती का कार्यक्रम चल रहा था। योगेश जगताप मेड प्लस दुकान के सामने था, तभी टू व्हीलर से आए हमलावरों ने उसके ऊपर 4 गोली चलाई। गोली लगने के बाद योगेश वहीं नीचे गिर गया। उसे तुरंत औंध अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सांगवी पुलिस (Sangvi Police) घटनास्थल पर पहुंची। हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

दिनदहाड़े कोट पुरम चौक पर अंधाधुंध गोलीबारी होने से खलबली मच गई है। सांगवी पुलिस थाने (Sangvi Police Station) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (senior police officer) सहित पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (senior police inspector) घटनास्थल पर पहुंचे। पिंपरी क्राइम ब्रांच (Pimpri Crime Branch) के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिसर के सीसीटीवी (CCTV) और अन्य सुराग की मदद से जांच शुरू है। सूत्रों के अनुसार हमलावरों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

फायरिंग में मृत हुए योगेश जगताप एक अपराधी था। इससे पहले उस पर तडीपार की कार्रवाई की गई थी। क्राइम की आगे की जांच सांगवी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील टोणपे (Senior Police Inspector Sunil Tonpe) के मार्गदर्शन में शुरू है।

 

 

 

Central Railway | 5 वीं और 6 ठी लाइन के कार्य हेतु ठाणे-दिवा स्लो कॉरिडोर पर 18 घंटे का इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक

 

TET Exam | टीईटी परीक्षा में करोड़ों का लेनदेन! तुकाराम सुपे के घर से 90 लाख का सामान जब्त- पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता