Pune Crime | पुणे के उत्तमनगर में पुराने विवाद को लेकर युवक पर कोयते से सपासप वार, 3 लोगों पर FIR 

पुणे (Pune News), 19 अगस्त : पहले हुए विवाद के गुस्से में तीन लोगों द्वारा मिलकर एक युवक पर कोयते से वार करने की घटना पुणे (Pune Crime) में घटी है।  यह घटना सोमवार की रात 9 बजे उत्तमनगर पुलिस स्टेशन (Uttamnagar Police Station) की सीमा में अहिरे गेट बस स्टॉप के पास घटी है।  इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ उत्तमनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज (Pune Crime) किया गया है।

 

इस घटना में जख्मी हुए युवक का नाम अजय अरुण कांबले (Ajay Arun Kamble) (उम्र 19, नि – फ्लैट नंबर – 13, शोभा पार्क सोसायटी, कोंढवा धावड़े ) है।  उसने उत्तमनगर पुलिस स्टेशन (Uttamnagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में पुलिस (Police) ने प्रसाद दांगट (Prasad Dangat) (नि – भीमनगर, कोंढवा धावड़े ), दर्शन दांगट (नि – कोपरे गांव ) और रोहित शेवते (Rohit Shevte) के खिलाफ धारा 326, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और शिकायतकर्ता  के बीच  रविवार 15 अगस्त को मामूली  विवाद हुआ था।

सोमवार की रात अजय कांबले अहिरे गेट बस स्टॉप के पास पब्लिक रोड पर खड़ा था।  इसी दौरान आरोपियों (Criminal) ने अजय को लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद कोयते से  सिर और हाथ पर वार किया।  इस घटना में अजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  उत्तमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Pune Crime | मकोका मामले में फरार गायकवाड़ बाप-बेटे पर पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किया गया गिरफ्तार

Pune Corporation | चुनाव का फंड जमा करने के लिए भाजपा ने Amenity Space के जरिये पुणेवासियों की संपत्ति बेचने की साजिश रची ; राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप का आरोप