Pune Crime | पुणे के लोणीकंद में पिता की अस्थि विसर्जन के लिए गाड़ी लेकर की धोखाधड़ी 

पुणे (Pune News) : Pune Crime | पिता की अस्थि विसर्जन के लिए कार मांग कर ले गया। चार महीने बीतने के बाद भी  कार वापस नहीं कर धोखाधड़ी (Fraud) करने का मामला (Pune Crime) सामने आया है।

लोणीकंद पुलिस (Lonikand Police) ने इस मामले में अंबर अनिब चटर्जी (Amber Anib Chatterjee) (नि – चिंचवड़ ) और मामिन शेख (Mamin Sheikh) के  खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) का केस दर्ज किया है।

इस मामले में सागर रामचंद्र इसवे (Sagar Ramchandra Isway) ( उम्र 33, नि – लोणीकंद  ) ने लोणीकंद पुलिस स्टेशन (Lonikand Police Station) में शिकायत दर्ज कराया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर इसवे  और अंबर चटर्जी की एक दूसरे से पहचान है।

 

चटर्जी ने  पिता की अस्थि के विसर्जन के लिए  नाशिक जाना है।  यह कहकर इसवे से कार मांगी। पिता की अस्थि विसर्जन की बात सुनकर शिकायतकर्ता कार देने को तैयार हो गया।  इसके अनुसार 2 जून 2021 की दोपहर मामिन शेख उसकी कार लेकर गया।  इसके बाद शिकायतकर्ता ने कई बार अपनी कार वापस मांगी लेकिन आरोपी कार देने में टालमटोल करता रहा। आख़िरकार उसे खुद के साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया।

 

 

———————————————————————————————————————————————–

 

Pune Crime | पुणे में दिन दहाड़े दुकान पर हमला; हॉकी  स्टिक  से की तोड़फोड़; घटना का वीडियो वायरल

Pune Crime | पुणे के सासवड में सेंधमारी कर ढाई लाख का माल लेकर चंपत हुआ चोर

सासवड : Pune Crime | सासवड शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।  सासवड (saswad) के उत्तम ढाबा के पीछे कमल कैस्टेल सोसायटी (Kamal Castell Society) में शुभांगी दत्तात्रय गाडेकर(Shubhangi Dattatray Gadekar) के फ्लैट से 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच चोर ने फ्लैट से गहने व कैश रकम चुराई (Theft)।  इसमें 14 हज़ार रुपए कीमत का साढ़े तीन तोला का मंगलसूत्र, 4 हज़ार रुपए कीमत का काल की बाली, 12 हज़ार रुपए कीमत का अंगूठी और 50 हज़ार कैश सहित ढाई लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया (Pune Crime) है।