Pune Crime | एकतरफा प्यार में युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, सोशल मीडिया पर लड़की को किया प्रपोज

पुणे : (Pune Crime) एकतरफा प्यार में युवक ने आत्महत्या (suicide) करने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया (social media)  के माध्यम से लड़की को प्रपोज किया। (Pune Crime) इससे लड़की और उसके परिवार के लिए खतरा निर्माण किया।

इस मामले में पुष्कर कोतवाल (उम्र 20) युवक पर लोणी कालभोर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में पीड़ित लड़की के पिता ने शिकायत दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुष्कर पढ़ाई कर रहा है। वहीं लड़की नाबालिग है। लड़की को युवक पहचानता था। वह इस लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह लड़की को आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। साथ ही उसे छूने की कोशिश की।

वहीं सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर प्रपोज किया। लड़की का पीछा कर के उसके और उसके परिवार के लिए खतरे का निर्माण किया। ऐसा शिकायत में कहा गया है। इसके अनुसार पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की अधिक जांच लोणी कालभोर पुलिस कर रही है।

 

Nashik Accident News | दुखद! गाड़ी पर पेड़ गिरने से 3 शिक्षकों की मौके पर मौत, 12वीं के रिजल्ट की तैयारी में लगे थे

 छुट्टी होने के बाद भी 12वीं का रिजल्ट (HSC result) तैयार करने के लिए गए शिक्षकों की गाड़ी पर पेड़ गिरने से गाड़ी में बैठे 3 शिक्षकों की मौत हो गई।  इस दुर्घटना (Nashik Accident News) में वणी-नासिक रोड (Wani-Nashik Road) पर वलखेड फाटा के पास फॉर्च्युन कम्पनी (Fortune Company) के सामने बुधवार शाम 5 बजे के आसपास हुई। ईर्टिका गाड़ी (MH 15 FN 09997) पर पेड़ गिर गया।

दत्तात्रय गोकुल बच्छाव (उम्र 51), रामजी देवराम भोय (उम्र 49), नितीन सोमा तायडे (उम्र 32, सभी नि. रासबिरारी, लिंक रोड, नासिक) की मृत्यु हुई है। ये सभी सुरगणा में शहीद भगतसिंग माध्यमिक व उच्च माध्यमिक हाईस्कूल अलंगून में कार्यरत थे। वो रोज अप-डाउन करते थे। इस दुर्घटना को दिंडोरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।