Pune Crime | लव मैरिज के बाद 2-3 महिलाओं के साथ अवैध संबंध! पुणे में पुलिस कर्मचारी पर केस दर्ज, पत्नी ने की आत्महत्या करने की कोशिश

पुणे – Pune Crime | पुणे में एक शादीशुदा महिला ने आत्महत्या (suicide) करने की कोशिश की है। वजह जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल महिला ने लव मैरेज (love marriage) किया था। लेकिन, उसके पति का दो से तीन अन्य महिलाओं के साथ अभी भी अफेयर चल रहा है। आरोपी पति अपने पत्नी के साथ मारपीट (Pune Crime) करता है। एक दिन उसने तीन बच्चों को साथ लेकर कहीं चला गया। जिसके बाद पत्नी ने मानसिक तनाव (mental stress) में आकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

खड़क पुलिस ने घरेलू हिंसा (domestic violence) के मामले में एक पुलिस कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम राजकुमार तात्याबा शिंदे (rajkumar Tatyaba Shinde) (42, नि. हडपसर) है। इस मामले की शिकायत पत्नी  ने दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता और आरोपी राजकुमार शिंदे दोनों शादी से पहले ही एक दूसरे से प्यार करते थे। इस दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता की सहमति के बिना जबरन यौन संबंध बनाए। शादी के बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपी का दो-तीन बाहरी महिलाओं से अफेयर चल रहा है। जब पीड़ित लड़की ने इस बारे में उससे पूछताछ की तो आरोपी उससे मारपीट करने लगा।

बाद में राजकुमार शिंदे घर का कुछ सामान और दो बेटियां और एक बेटे को लेकर कहीं चले गए। शिकायतकर्ता अकेले रह गयी। शिकायतकर्ता के आरोपी को बार-बार फोन करने पर भी नहीं उठाया। जिसके बाद मानसिक तनाव में आकर शिकायतकर्ता महिला ने 21 सितंबर को स्वारगेट पुलिस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर घर का फर्श साफ करने वाला फिनाईल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़िता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। खड़क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक निरीक्षक म्हस्के कर रहे हैं।

 

Maharashtra | सहकारी संस्थाओं की वार्षिक सभा की अवधि बढ़ाई गई