Pune Crime | नकली सोना गिरवी रख कर अहमदनगर शहर सहकारी बैंक के गोल्ड वैल्युअर ने की ठगी

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | बैंक के गोल्ड वैल्युअर ने कर्जदाता से सांठगांठ कर नकली गहने होने के बावजूद उसे असली होने का सर्टिफिकेट देकर अहमदनगर शहर बैंक के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। (Pune Crime)

 

इस मामले में अहमदनगर शहर सहकारी बैंक के शाखा अधिकारी मंदार सुरेश सुभेदार ने कोथरुड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर अजीत प्रभाकर कुलकरल, मारुती शिवाजी सूर्यवंशी, सुनील रघुनाथ कदम, वैजयंती सुनील कदम , केतन विलास अमराले, सनी देवीदास बलकावडे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले अहमदनगर शहर सहकारी बँके के शाखा अधिकारी ने कोथरूड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 10 नवंबर 2020 से 16 नवंबर 2021 के दौरान हुई। (Pune Crime)

 

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुलकर्णी अहमदनगर शहर सहकारी बैंक के गोल्ड वैल्युअर है।
उसने बैंक के कर्जदार से साठगांठ की।
अन्य आरोपियों को उसके पास का सोने का गहना नकली होने की जानकारी थी।
इसके बावजूद सबने बैंक में गहनों के असली होने का सर्टिफिकेट दिया। कर्जदारों ने इन गहनों को बैंक में गिरवी रखा।
इसके बदले बैंक ने 22 लाख 78 हजार रूपए का कर्ज दिया।
लेकिन कर्ज वापस नहीं किए जाने पर बैंक ने गहनों की जांच की।
तब गहनों के नकली होने की जानकारी मिली।
अब ठगी का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर सांवले मामले की जांच कर रहे है।

 

Web Title :- Pune Crime | Gold valuer defrauded Ahmednagar city bank by pledging fake gold

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | अनैतिक संबंध के शक में दोस्त पर कोयते से हमला, पुणे की घटना

 

Pune Crime | शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवक ने 15 वर्षीय लड़की को किया गर्भवती; स्वारगेट पुलिस स्टेशन में FIR

 

Warina Hussain | अभिनेत्री वरीना हुसैन इस बार दर्शन रावल के गाने ‘ढोल बजा’ से दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से