Pune Crime | दुखद! शौचालय की टंकी साफ करते समय 4 युवकों की मौत; पुणे के लोणीकालभोर इलाके की घटना

पुणे: Pune Crime | शौचालय की टंकी साफ करते समय चार युवकों की टंकी में गिरने से दुखद मौत हो गई। यह घटना पुणे जिले के लोणी कालभोर (loni kaalbhor) इलाके में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और पीएमआरडीए के जवान (PMRDA) घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना (Pune Crime) की वजह से इलाके में खलबली मच गई है।

सिकंदर पोपट कसबे, पद्माकर मारुती वाघमारे, कृष्णा दत्ता जाधव, रुपेश कांबले की मृत्यु हो गई है।

पीएमआरडीए के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लोणी कालभोर स्थित होटल प्यासा के पास यह घटना हुई है। एक घर के शौचालय की टंकी साफ करने के लिए युवक आए थे। 10 से 12 फुट नीचे इस टंकी में शुरू में दो युवक गिर गए, उसके बाद अन्य दो लोग टंकी में गिर गए। टंकी में दम घुटने की वजह से मौके पर ही युवकों की मृत्यु हो गई।

यह घटना सुबह 11.15 के आसपास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र अधिकारी विजय महाजन, वाहन चालक माने नितिन, विकास पालवे, अभिजीत दराडे, उमेश फालके, मुस्तक तडवी, मयूर गिसावी, चेतन खमसे, प्रशांत अडसूल, ओम पाटिल, अक्षय नेवसे घटनास्थल पर पहुंचे। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शव को बाहर निकाला।

Pune Crime | पुणे में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने पद का दुरुपयोग कर 31 वर्षीय युवती का किया यौन शोषण

Pune Crime | धार्मिक तनाव निर्माण करने की कोशिश! समस्त हिंदू आघाडी के कार्याध्यक्ष मिलिंद एकबोटे सहित 20 लोगों पर पुणे में FIR

Pune Corporation | महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर मनपा और सत्ताधारी उदासीन!  सेनेटरी  नैपकिन वेंडिंग मशीन का ‘स्मार्ट मैत्रीण’ प्रोजेक्ट एक साल से बंद

Pune | पुणे स्थित वाघोली के वाघेश्वर मंदिर में धूमधाम से मना शिवरात्रि महोत्सव