Pune Crime | 32 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करनेवाले 4 लोगों पर मामला दर्ज; पुणे के आंबेगांव पठार इलाके की घटना

पुणे : Pune Crime | एक ही सोसाइटी में रहनेवाले दो परिवार में पानी के इस्तेमाल पर विवाद हुआ। इसमें एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने की चौंकानेवाली घटना सामने आई है। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस (Bharti Vidyapeeth Police) ने चार के खिलाफ छेड़छाड़ (Molestation Case) का मामला दर्ज किया है। आंबेगांव पठार (Ambegaon Pthar) के ओंकारनगर की एक सोसाइटी में यह घटना (Pune Crime) घटी है।

 

इस मामले में एक 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है। शिकायत करनेवाली महिला और आरोपी एक ही जगह पर रहते हैं। आरोपी महिला के बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रहता है।  एक आरोपी ने पानी के इस्तेमाल पर 18 दिसंबर को दोपहर डेढ बजे के आसपास शिकायत करनेवाली महिला के साथ गाली गलौज की और उसके ऊपर दौड़ पड़ा। पीड़िता का पीछे से छाती पकड़ा, जिससे शर्म आए ऐसी हरकत की। अन्य तीन आरोपियों ने गाली गलौज किया व हाथ से लात घूसे से पीटा। इसलिए मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक धामणे (API Dhamne) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

 

Pune Crime | पुणे शहर में जात पंचायत के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, समाज से बहिष्कार करने के लिए कहा था

 

Pune Gram Panchayat Recruitment Scam | पुणे मनपा में शामिल हुए 23 गांवों के ग्राम पंचायत नौकर भर्ती में ‘महा घोटाला’! 14 ग्रामसेवक, 3 कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित