Pune Crime | महिला पुलिस निरीक्षक ने घर में लगाई फांसी

पुणे : Pune Crime | पुणे (Pune) शहर पुलिस बल में शुक्रवार को तब खलबली मच गई जब एक महिला पुलिस निरीक्षक (Police Inspector) ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शिल्पा चव्हाण (shilpa chavan) ऐसा खुदकुशी करनेवाली पुलिस निरीक्षक का नाम है। उनके खुदकुशी की वजह (Pune Crime) के बारे में खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका। पुणे विश्रांतवाड़ी पुलिस (Pune Vishrantwadi Police) मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शिल्पा चव्हाण पुणे शहर पुलिस बल (Pune City Police Force) में तैनात हैं। उनके पास सामाजिक सुरक्षा और एमओबी विभागों (MOB Department) की दोहरी जिम्मेदारी है। स्वभाव से शांत और मिलनसार अधिकारी के रूप में वह परिचित थी। साहसिक कारवाइयों से वे लगातार चर्चा में रही हैं। आज सुबह वे अपने घर में फांसी के फंदे से झूलती पायी गई। बताया गया है कि वह घर पर अकेली ही थीं, उनका इकलौता बेटा गांव गया हुआ है। चंद मिनटों में ही यह खबर आग की तरह फैल गई और पूरा पुलिस महकमा सुन्न हो गया।

 

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, रोज की तरह आज सुबह भी उनका स्टाफ उन्हें रिसीव करने उनके घर पहुंचा था। काफी देर तक उन्हें मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया जा रहा था।  न ही दरवाजा खटखटाने पर खुल रहा था। नतीजन दरवाजा तोड़कर पुलिस टीम ने भीतर प्रवेश किया। तब वह फांसी के फंदे से लटकती पायी गई। वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी गई। इस बारे में विश्रांतवाड़ी पुलिस (Vishrantwadi Police) में मामला दर्ज करने का काम जारी रहा। बहरहाल एक पुलिस निरीक्षक जैसी वरिष्ठ अधिकारी ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया? यह पता नहीं चल सका है।

 

 

 

Crime News | 12 साल की बेटी ने नराधम को सिखाया सबक

 

Pune Crime | बेटी जन्मने से विवाहिता की प्रताड़ना