Pune Crime  | पुणे के प्रसिद्ध अभिनेता अनिकेत विश्वासराव के खिलाफ पत्नी और अभिनेत्री स्नेहा ने पारिवारिक हिंसा और मारपीट का केस दर्ज कराया 

पुणे : Pune Crime  | मराठी अभिनेता अनिकेत विश्वासराव के खिलाफ उनकी पत्नी ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है।  इसे लेकर मराठी  फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है।  इस मामले ( Pune Crime) में स्नेहा अनिकेत विश्वासराव (उम्र 29, नि – करिश्मा सोसायटी, कर्वे रोड ) ने शिकायत दर्ज कराई है।

करियर में अपनी तुलना में पत्नी का नाम बड़ा होने के डर से जान से मारने की धमकी देकर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।  हाथ से मारपीट कर लोगों के सामने अपमानजनक व्यवहार करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अनिकेत के साथ- पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।  अनिकेत विश्वासराव और स्नेहा चव्हाण की 2018 में शादी हुई थी।  स्नेहा ने सीरियल और फिल्म में काम किया है।  अनिकेत मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है।  पिछले कुछ दिनों से अनिकेत और स्नेहा में विवाद चल रहा था।  स्नेहा ने अलंकार पुलिस स्टेशन में मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना करने की शिकायत दर्ज कराई है।
अनिकेत विश्वासराव मराठी फिल्म, नाटक, सीरियल की वजह से घर-घर में पहचाने जाते है।  सुधीर मिश्रा की चमेली से उन्होंने फिल्म की दुनिया में कदम रखा है।  जबकि मराठी में लपून छपून फिल्म से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
अनिकेत के साथ चंद्रशेखर रघुनाथ विश्वासराव और आदिति चंद्रशेखर विश्वासराव के खिलाफ अलंकार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

 

Pune News | एरिया सभा का नियम लागू करने तक बहुसदस्यीय प्रणाली से चुनाव पर स्थगिती दें

Pune News | 24 घँटे जलापूर्ति मांग के लिए मनसे का आंदोलन

Crime News | महाराष्ट्र के जलगांव में खाने के डिब्बे के लिए रिश्वत लेते जेल रक्षक गिरफ्तार 

Pune | महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियानDr. Balram Bhargava | महाराष्ट्र वन विभाग के बिना को-वैक्सीन बनाना असंभव था ;  ICMR के डॉ. बलराम भार्गव का खुलासा