Pune Crime | पुणे के पिंपरी गुरव में शिक्षिका से बलात्कार करने वाला फ़र्ज़ी रिटायर्ड एसीपी जेल भेजा गया 

पिंपरी (Pimpri News), 13 सितंबर : पैसों की दिक्कत के कारण शिक्षिका को 10% ब्याज पर पैसे देने की बात कहकर घर बुलाकर बलात्कार (Rape) करने की घटना (Pune Crime) घटी थी। इस मामले में पुलिस (Police) ने खुद को रिटायर्ड एसीपी (Retired ACP) बताने वाले को जेल (Pune Crime) भेज दिया है।

 

जेल भेजे गए आरोपी का नाम विकास अवस्ती (Vikas Awasti) (नि – डायनासोर गार्डन के पास, पिंपरी गुरव) है. इस मामले में पीड़ित महिला ने शुक्रवार 10 सितंबर को सांगवी पुलिस स्टेशन (Sangvi Police Station) में  शिकायत दर्ज कराई थी।  यह घाना पिंपरी गुरव (Pimpri Gurav) में दिसंबर 2019 से 8 अगस्त 2021 के बीच घटी।

इस मामले में केस दर्ज होने के बाद सांगवी पुलिस (Sangvi Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी ने खुद को रिटायर्ड एसीपी बताया था। आरोपी का किराना माल का दुकान है। लॉकडाउन की अवधि में यह दुकान बंद थी।

शिकायतकर्ता महिला शिक्षिका है। पैसों की दिक्कत आने की वजह से उन्होंने आरोपी विकास अवस्ती से पैसे मांगे थे. हर महीने 10% ब्याज पर पैसे देने की बात कहकर आरोपी ने महिला से दो कोरे चेक पर सिग्नेचर करा लिया। इसके बाद महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलकर महिला के साथ बलात्कार (Rape) किया। साथ ही आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को पैसे भी नहीं दिए।  साथ ही बदनाम करने की धमकी दी।

 

 

 

Pune Crime | पुणे के महालुंगे में ब्याज के पैसों के लिए मारपीट करने की वजह से एक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Pune Crime | पुणे के  रहाटनी  में मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण संगठन का  पदाधिकारी बताकर 25 लाख रुपए का हफ्ता मांगा, महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार