Pune Crime | फेसबुक पर पपी खरीदना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला

पुणे: (Pune Crime) फेसबुक पर कुत्ते के बच्चे को खरिदना एक व्यक्ति को बहुत महंगा पड़ा। 9 हजार रुपये लेकर उनसे कहा कि कुत्ते के बच्चे की मौत हो गई। इस तरह से उन्हे ठगा गया। (Pune Crime)

इस मामले में 34 वर्षीय व्यक्ति ने विश्रांतवाडी पुलिस थाने (Vishrantwadi Police Station) में शिकायत दी है। इसके अनुसार फेसबुक (facebook) का इस्तेमाल करनेवाले अनिकेत देशमुख (Aniket Deshmukh) नाम के व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को कुत्ते से बहुत प्रेम है। उन्हे फेसबुक पर सर्च करने के बाद एक कुत्ते का बच्चा बेचने का विज्ञापन दिखा। उसमे एक ने मोबाइल नंबर दिया था। उसने उसपर संपर्क किया। उससे कहा कि रिट्रीवर प्रजाति के कुत्ते का बच्चा चाहिए। इसके अनुसार संबंधित व्यक्ति ने 9 हजार रुपये कहा। शिकायतकर्ता ने गूगल पे पर 9 हजार रुपये ट्रांसफर किया। हालांकि कुछ दिन के बाद कुत्ते का बच्चा उन्हें नहीं मिला। उसके बाद उस व्यक्ति को फोन किया गया तो उसने कहा कि पिल्ले की मौत हो गई। पैसे वापस न कर उसने शिकायतकर्ता को ठगा। अधिक जांच विश्रांतवाडी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मनीषा झेंडे कर रही है।

Weather Forecast | कोंकण में 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मुंबई और पुणे में बारिश की आंशका

मुंबई में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज शाम 4 बजे के बाद मुंबई में भारी बारिश (Weather Forecast) की संभावना जताई है। इसलिए अगले कुछ घंटे मुंबई (Mumbai) के लिए काफी अहम होंगे। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कल सुबह साढ़े आठ बजे तक मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने मुंबईकरों को चेतावनी जारी की है। विभाग ने आज मुंबई समेत राज्य के सात जिलों को रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज मुंबई, पुणे, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसलिए आज कोंकण समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट इलाके में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान में गरज और बिजली चमकेगी। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।