Pune Crime | पुणे के लोहगांव में, ”आप अपने कुत्ते को सड़क पर टॉयलेट नहीं करने दे”, मामूली विवाद में 2 परिवारों में जमकर मारपीट

पुणे : पुणे समाचार –  लोगों में प्राणियों के प्रति फ़िलहाल प्रेम बढ़ गया है लेकिन कुत्ते पालने वाले लोगों को लेकर अन्य लोगों में गुस्सा रहता है। कुत्ते पालने वाले सुबह, शाम, रात के वक़्त प्राणी घर को गन्दा न कर दे इसलिए उसे बाहर घुमाने ले जाते है। ये कुत्ते सड़क को गन्दा करते है। इस बात को लेकर लोहगांव (Lohgaon) में दो परिवारों के बीच शनिवार को सार्वजनिक रोड पर जमकर मारपीट (Pune Crime) हुई। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने दोनों परिवारों के 12 लोगों को गिरफ्तार (Pune Crime) कर लिया है। यह घटना भूकण बस्ती के गुरुद्वारा कॉलोनी के सार्वजनिक रोड पर 2 अक्टूबर की रात साढ़े 9 बजे हुई।

इस मामले में 55 वर्षीय गृहस्थ ने विमानतल पुलिस स्टेशन (Vimantal Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। इस कॉलोनी में एक महिला रात में अपने पालतू कुत्ते (Pet dogs) को घुमाने के लिए बाहर लेकर गई थी। उसे देखकर शिकायतकर्ता ने महिला से कहा कि आप अपने पालतू कुत्ते को गन्दा करने के लिए नहीं बिठाओ। इस पर महिला के परिवार के 7 लोग बाइक से आये। उन्होंने शिकायतकर्ता और उनके परिवार के लोगों को डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान शिकायतकर्ता की पत्नी का साड़ी और उसके बाल पकड़कर नीचे गिराकर अश्लील गाली-गलौज की। विमानतल पुलिस ने केस दर्ज कर दो महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दूसरी तरफ से इस मामले में एक 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अपने पालतू कुत्ते को बाहर घुमाने गई थी। इसी दौरान यहां रहने वाले आरोपी ने उनके कुत्ते को पत्थर मारा। शिकायतकर्ता ने जब इसे लेकर सवाल किया तो आरोपी ने अश्लील गाली गलौज कर शिकायतकर्ता का हाथ पकड़कर दूर कर दिया। शिकायतकर्ता की मां ने जब इसे लेकर पूछा तो उसकी मां को हाथ से और लात- मुक्कों से मारा गया। विमानतल पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस इंस्पेक्टर पाठक (Assistant Police Inspector Pathak) मामले की जांच कर रहे है।

 

Web Title : Pune Crime | dont let your dog get dirty street two families fight over minor dispute

Twitter

Pune News | पुणे : योगी सरकार की कायराना कार्रवाई का निषेध ! हिटलरशाही से लोगों की आवाज नहीं दबाई जा सकती – मोहन जोशी

Crime News | आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा ; फलटण में 5 लोगों पर केस दर्ज 

Maharashtra Schools Reopen | डेढ़ साल के बाद बजी स्कूल की घंटी! फूलों की बारिश के बीच छात्रों ने स्कूल में रखा कदम