Pune Crime | पुणे के भोसरी में कोयते का धाक दिखाकर डॉक्टर को लूटा ; भोसरी पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार ! 

भोसरी (Bhosari) : पिछले कुछ दिनों से अपराध (Pune Crime) की घटनाएं बढ़ती नज़र आ रही है।  इसी क्रम में एक घटना भोसरी (Bhosari) से सामने आई है।  कोयते से डराकर  एक  डॉक्टर से लूटपाट (Pune Crime) करने की घटना हुई है।  बुधवार की रात यह घटना हुई.

 

इस मामले में सुदर्शन उर्फ़ पिल्या संभाजी राक्षे (Sudarshan Sambhaji Rakshe) (उम्र 26) और गोविंद कोली (Govind Koli) (दोनों नि – शास्त्री चौक, भोसरी) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में आरोपी सुदर्शन राक्षे को गिरफ्तार कर लिया गया है।  इस घटना को लेकर डॉ. पुरुषोत्तम कारभारी राणे (Dr. Purushottam Karbhari Rane) (उम्र 41, नि- इंद्रायणीनगर, भोसरी ) ने भोसरी पुलिस स्टेशन (Bhosari Police Station) में शिकायत  दर्ज कराई है।

 

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम राणे डॉक्टर है।  बुधवार की रात पौने दस बजे वे अपने क्लीनिक में थे तभी दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के क्लीनिक में आये।  उन्होंने डॉक्टर को कोयते का धाक दिखाकर गाली-गलौज की।

 

आरोपियों ने कहा, तुम्हे मालूम नहीं है कि मैं भोसरी का हूं।  तुम अभी के अभी जितने पैसे है वह हमें दे दो।  यह कहकर डॉ. राणे के पैंट के पीछे की जेब से पर्स निकाल लिया।  उसमें से 1200 रुपए, आधार कार्ड जबरन निकाल लिया।  इसके बाद शोर मचाते हुए दहशत पैदा की और सार्वजनिक जगह की शांति भंग की।  मामले की जांच भोसरी पुलिस  (Bhosari Police) कर रही है।

 

 

Pune Police | पुणे के पुलिस अधिकारी सहित पुलिस कर्मचारी का अफरा तफरी में निलंबन

Pune Crime | पुणे के कोथरुड में 25 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार! पुणे के पुलिस अधिकारी पर केस दर्ज! ब्यूटीशियन  को दिया टुकड़े-टुकड़े कर खत्म कर देने की धमकी