Pune Crime | पुणे के कात्रज के कारखाने में दो कामगारों में विवाद, एक की हत्या करने का प्रयास 

 

पुणे, 21 जुलाई : (Pune Crime) कात्रज क्षेत्र के एक कारखाना में काम करने वाले दो कामगारों में विवाद होने के बाद एक ने लकड़ी के फली से सिर पर हमला कर हत्या (murder) का प्रयास करने की (Pune Crime) घटना घटी है।

इस घटना में जख्मी हुए कामगार का नाम संजय कुमार रजक (उम्र 25 ) है।  इस मामले में नरेंद्र दिनेश कुमार (उम्र 20 ) को गिरफ्तार (arrest) कर लिया गया है।  इस घटना को लेकर विट्ठल जाधव (उम्र 51 ) ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन (Bharati Vidyapeeth Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाधव की गुजरवाड़ी में कारखाना है।  यहां पर लकड़ी का बॉक्स बनाया जाता है।  दोनों यहां कई वर्षो से काम करते थे।  दोनों मूल रुप से दूसरे राज्य के है।  काम के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।  विवाद में झगड़ा होने के बाद नरेंद्र ने संजय के सिर पर लकड़ी की फली डाल दी। इस घटना में संजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सिर से खून बहने लगा।  वह अभी तक होश में नहीं आया है।  उसका ऑपरेशन हुआ है।  यह जानकारी पुलिस ने दी है।  आखिर उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
पुलिस ने बताया कि नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।  उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।  मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर अविनाश धमे कर रहे है।

 

Pune Crime | पुणे के औंध-बाणेर परिसर के ब्रेमेन चौक में करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत

स्मार्ट सिटी मॉडल के रूप में चुने गए औंध-बाणेर (Aundh-Baner) के  ब्रेमेन चौक में पब्लिक टॉयलेट के पीछे गए एक 24 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत होने की चौंकाने वाली घटना (Pune Crime) घटी है।