Pune Crime | पुणे के खेड़ में अघोरी कृत्य ! वंश को दीपक चाहिए इसलिए तांत्रिक के कहने पर महिला को निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाया भस्म, हल्दी-कुंकुम 

पुणे (Pune News)/चाकण (Chakan), 30 अगस्त : Pune Crime | शादी के बाद दो बेटियां होने से वंश को दीपक चाहिए इसलिए पति और सास ने मिलकर एक तांत्रिक के कहने पर विवाहिता को निर्वस्त्र कर भस्म और हल्दी कुंकुम शरीर में लगाने की चौकाने वाली घटना (Pune Crime) खेड़ से सामने आई है। यह अघोरी घटना खेड़ तालुका (Khed taluka) के खालुम्ब्रे में घटी। इस मामले में महिला के पति, सास और फ़र्ज़ी तांत्रिक (fake tantrik) के खिलाफ चाकण पुलिस स्टेशन (Chakan Police Station) में केस दर्ज किया गया हैं। पीड़ित महिला (victim woman) ने शिकायत दर्ज कराई हैं।

 

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार शिकयतकर्ता महिला को दो बेटी हुई थी। इस बात को लेकर और शादी में उचित मान-सम्मान नहीं मिलने को लेकर आरोपियों दवारा विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। इतने ही नहीं समय-समय पर उसे लात-घूसों से मारा जाता था। वंश को दीपक चाहिए इसके लिए  पति और सास काफी इच्छुक थे। इसलिए दोनों विवाहिता के साथ अत्याचार (Atrocity) करते थे।

पति और सास दोनों ने मावल तालुका के कामशेत के एक ढोंगी  बाबा के पास पीड़ित महिला को लेकर गए थे।  ढोंगी बाबा के पास महिला को बिठाया गया।  बाबा ने हाथ की कौड़ी जमीन पर रखकर मंत्र पढ़कर उसे हाथ पर रख दिया।  बेटा होने के लिए महिला को भस्म  खाने के लिए दिया और कुछ भस्म कागज में बांधकर दिया।

ढोंगी बाबा के कहु अनुसार पति और सास ने महिला को निर्वस्त्र किया। इसके बाद शिकायतकर्ता के शरीर पर भस्म  और हल्दी-कुंकुम लगाया। अपने हाथ घटी घटना से महिला काफी घबरा गई। इस वजह से उसने खेड़ तालुका के महालुंगे पुलिस चौकी (Mahalunge Police Station) गई और अपने साथ हुई घटना की शिकायत की। इसके अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जादूटोना प्रतिबंधक कानून (witchcraft prohibition law) की धारा तीन के अनुसार और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।  मामले की जांच चाकण पुलिस (Chakan Police) कर रही है।

 

 

 

Pimpri Crime | देर रात तक शुरू सलोनी बार पर पुलिस की छापेमारी

Pimpri Crime | दीवार ढ़हने से हुई मौत को लेकर बिल्डर, ठेकेदार, चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज