Pune Crime | पुणे के चाकण में गांजा रखने के मामले में एक गिरफ्तार

पुणे : पुणे समाचार –  Pune Crime | गांजा रखने के मामले में चाकण पुलिस (Chakan Police) ने एक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रविवार 3 अक्टूबर की दोपहर पौने दो बजे खेड़ तालुका के भांबोली गांव (Bhamboli Village) में की गई। (Pune Crime | chakan crime news one arrested for possession of cannabis)

गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज युवराज रूम (उम्र 34, नि – आंबेठान, तालुका – खेड़ ) है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर चाकण पुलिस को जानकारी मिली कि भांबोली फाटा से वराले गांव की तरफ जाने वाली रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा है। उसके पास गांजा है। इस जानकारी के आधार पर चाकण पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी मनोज को कब्जे में लिया।

उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 22 हज़ार 720 रुपए का एक किलो 136 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने माल को जब्त कर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। चाकण पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Web Title : Pune Crime | chakan crime news one arrested for possession of cannabis

Twitter

Crime News | आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा ; फलटण में 5 लोगों पर केस दर्ज 

Maharashtra Schools Reopen | डेढ़ साल के बाद बजी स्कूल की घंटी! फूलों की बारिश के बीच छात्रों ने स्कूल में रखा कदम

Shreyas Talpade | हिंदी और मराठी इंडस्ट्री में क्या हैं अंतर? एक्टर श्रेयस तलपड़े ने बताया