Pune Crime | पुणे में ‘रो हाउस’ के लिए निवेश किये गए पैसे वापस न मिलने पर कैटरिंग व्यावसायिक ने की आत्महत्या

पुणे : पुणे समाचार Pune Crime | पुणे के लोहगाव में रो हाउस के लिए निवेश किये गए पैसे कई सालों तक न मिलने के कारण येरवडा में एक कैटरिंग व्यावसायिक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम गणेश लाड (32) है। इस मामले में येरवडा पुलिस थाने में अकस्मित मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। रो हाउस में निवेश किये गए पैसे नहीं मिलने से निराश होकर गणेश ने आत्महत्या कर ली ऐसा आरोप मृतक के परिजनों ने लगाए है।

गणेश लाड का येरवडा (Pune Crime) में परिसर में कैटरिंग का बिजनेस है। उनके साथ शिव वाहतूक सेना व बी.के. ग्रुप के सदस्य है। बुधवार रात को गणेश अचानक गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल गणेश ने लोहगाव में रो हाउस के लिए एक डेव्हलपर्स के पास पैसे लगाए थे। लेकिन, डेव्हलपर्स से पैसा वापस न मिलने से वह तनाव में थे। इसी वजह से उन्होंने बुधवार शाम को आत्महत्या कर ली।

मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों ने डेव्हलपर्स के खिलाफ येरवडा में शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार शाम को चार बजे गणेश लाड का येरवडा में स्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गणेश के पीछे उनके माता-पिता, पत्नी, दो लड़के, एक भाई और तीन बहन है।

 

Facebook Page

 

केरल, महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लागू करेगा कर्नाटक

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों में रिक्त पदों को दयनीय स्थिति बताते हुए केंद्र से मांगा जवाब

रोको रोको टूटे दिल के संघर्ष के बारे में बताता है: मैलो डी