Pune Crime | 19 वर्षीय युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला! यश ज्योति डेबिट कंसल्टेंसी कंपनी के मैनेजर ऐश्वर्या जोशी सहित 5 लोगों पर एफआईआर

पुणे (Pune News) : Pune Crime | यश ज्योति डेबिट कंसल्टेंसी कंपनी (Yash Jyoti Debit Consultancy Company) में काम करनेवाले 19 वर्षीय युवक को आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने के मामले में कंपनी के मैनेजर एश्वर्या जोशी (Manager Aishwarya Joshi) सहित 5 लोगों के खिलाफ मुंढवा पुलिस थाने (Mundhwa Police Station) में एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया (Pune Crime) है।

 

आशिष व्यंकट कामनबोयना (Ashish Vyankat Kamnaboyna) (19, नि. सर्वे नंबर 71, बालाजीनगर, लेन नं-1, घोरपडी गांव, पुणे) आत्महत्या करनेवाले युवक का नाम है। ऐश्वर्या जोशी (Aishwarya Joshi), महिंद्र सागर (Mahindra Sagar), रोहन मस्करा (Rohan Mascara), सुनील जाधव (Sunil Jadhav) और जोशी के खिलाफ एफआईआर किया गया है। इस संदर्भ में सुजाता व्यंकट कामनबोयना (Sujatha Vyankat Kamnaboyna) (36) ने शिकायत दी है। आशिष ने 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के आसपास आत्महत्या कर ली।

 

मिली जानकारी के अनुसार यश ज्योति डेबिट कंसल्टेंसी कंपनी में काम कर रहा था, उसके ग्राहक के 30 हजार रुपये मित्र के खाते पर ट्रांसफर कर के उसने खर्च कर दिया। कंपनी के पैसे खर्च करने की बात मैनेजर एश्वर्या जोशी को पता चली। उसके बाद आशिष और शिकायतकर्ता ने वो रकम कंपनी में जाकर भर दिया (Pune Crime)।

 

पैसे डिपोजिट होने के बाद भी एश्वर्या जोशी, महिंद्र सागर, रोहन मस्करा, सुनील जाधव और जोशी ने आशिष को रोज कंपनी में बुलाकर उसने और पैसे लिए हैं क्या ऐसा डर दिखाकर उसका मानसिक शोषण किया और उसे आत्महत्या (Suicide) के लिए प्रवृत्त किया।

मुंढवा पुलिस (Mundhwa Police) ने शिकायत मिलने के बाद कंपनी के मैनेजर एश्वर्या जोशी के साथ महिंद्र सागर, रोहन मस्करा, सुनिल जाधव और जोशी के खिलाफ भारतीय दंड सन्हिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंढवा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ब्र्ह्मानंद नाईकवाडी (Police Inspector Brahmanand Naikwadi) के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक माने (Assistant Police Inspector Mane) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Pune Crime | पुणे के भाजपा नगरसेवक धनराज घोगरे के खिलाफ एक और मामला दर्ज; एक वकील सहित 5 लोग शामिल, मची खलबली