Pune Crime | पुणे के मुंढवा में रहने वाले IAS अधिकारी के घर से खुलेआम चोरी ! लक्ष्मी पूजन के लिए रखा डेढ़ किलो सोने का गहना गायब ; मची खलबली 

पुणे : शहर में हर तरफ उत्साह के साथ दिवाली मनाया जा रहा है।  इसी दौरान एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।  पुणे (Pune Crime) के मुंढवा (Mundhwa) परिसर में रहने वाले राजस्व विभाग के एक रिटायर्ड सीनियर अधिकारी के घर में चोरी हुई है।  रिटायर्ड सीनियर अधिकारी  का बेटा आईएएस अफसर (IAS officer) है और वे जम्मू-कश्मीर (Jammu- Kashmir) में पोस्टेड है।  चोर ने  लक्ष्मी पूजन के दिन रात साढ़े 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच लक्ष्मी पूजन में रखे गए करीब 150 तोला वजन का  डेढ़ किलो सोने के  गहने  और ढाई लाख रुपए कैश सहित कुल 43 लाख 50 हज़ार रुपए के माल (Pune Crime) पर हाथ साफ कर दिया।  

इस मामले में दत्तात्रय संभाजी डोईफोड़े (Dattatray Sambhaji Doifode) (उम्र 64, नि – ज्ञानेश्वरी बंगला , सर्वे न- 55, प्लाट न. 24, डेक्कन पेपर मिल, मंढवा) ने मुंढवा पुलिस स्टेशन (Mundhwa Police Station) में शिकायत दर्ज कराई  है।  डोईफोड़े राजस्व विभाग (Revenue Department) के बड़े पद से रिटायर हुए है।  उनका बेटा सागर दत्तात्रय डोईफोड़े (Sagar Dattatreya Doifode) आईएएस अधिकारी है।

 

गुरुवार को लक्ष्मी पूजन होने के कारण डोईफोड़े  ने घर के लगभग सभी पारंपरिक गहने पूजा में रखे थे ।  इनमें मंगलसूत्र, नेकलेस,  चूड़ी, ब्रेसलेट, हीरे का सेट और कैश 2 लाख 50 हज़ार रुपए शामिल थे ।  कुल 150 तोला वजन के गहने और 2 लाख 50 हज़ार रुपए कैश सहित कुल 43 लाख 50 हज़ार रुपए का माल चोरी (Theft) हुआ है।

 

डोईफोड़े के   घर पर  गुरुवार की रात साढ़े 11 बजे से शुक्रवार की सुबह 4 बजे तक ताला लगा हुआ था।  इसी दौरान चोर ने बंगले के गेट का ताला तोड़कर व हॉल की खिड़की का फ्रेम निकाल कर अंदर प्रवेश (Pune Crime) किया।

इसके बाद सारे गहने और कैश सहित 43 लाख 50 हज़ार का माल चुरा लिया।  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके  पर पहुंचे।  मुंढवा पुलिस स्टेशन (Mundhwa Police Station) के अधिकारी और क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के अधिकारी चोर की तलाश में जुट गए  है।

 

 

Pune Crime | पुणे के संगमवाड़ी से सादलबाबा चौक के बीच लुटेरों की दहशत ; जाने क्या है मामला