Pune Crime Branch Police | आरटीआई कार्यकर्ता रवींद्र बर्हाटे की पत्नी के बाद बेटा भी गिरफ्तार; क्राइम ब्रांच की कार्रवाई  

पुणे (Pune news) : ऑनलाइन टीम- (Pune Crime Branch Police) फिरौती, ठगी और मकोका के अपराध में फरार सूचना अधिकार कार्यकर्ता रवींद्र बर्हाटे (Ravindra Barhate) के बेटे को पुणे (Pune) के क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के पुलिस (Police) ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार (Arrest) किया है। इस बारेमें विश्वसनीय सूत्र द्वारा जानकारी दी गई है। पुणे के क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के पुलिस ने बुधवार शाम को रवींद्र बर्हाटे की पत्नी संगीता बर्हाटे (Sangeeta Barhate) को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस (Police)  ने गुरुवार को बर्हाटे के बेटेको गिरफ्तार किया है। इससे खलबली मची है।

मयूरेश रवींद्र बर्हाटे (Mayuresh Ravindra Barhate) को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। फिरौती, ठगी मामले में रवींद्र बर्हाटे (Ravindra Barhate) और उसके अन्य साथी के खिलाफ शहर के विविध पुलिस (Police) थाने में मामला दर्ज किया है।  इसमे कुछ लोगों पर एक से ज्यादा गंभीर मामले हैं। जिनपर मामला दर्ज हुआ है उनमे निलंबित पुलिस शैलेश जगताप (Shailesh Jagtap), पत्रकार देवेंद्र जैन (Devendra Jain), सांगली के संजय भोकरे, जयेश जगताप, परवेज जमादार और अन्य का समावेश है। फिरौती और ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुणे पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। रवींद्र बर्हाटे कई महीने से फरार है।

पुणे पुलिस (Pune Police) युद्ध स्तर पर ढूंढ रही है। इस बीच बर्हाटे के अपनी पत्नी से संपर्क में होने की जानकारी पुलिस को मिली। उसके बाद क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के पुलिस (Police) ने बुधवार शाम को बर्हाटे की पत्नी संगीता बर्हाटे को गिरफ्तार किया। मयुरेश बर्हाटे के भी रवींद्र बर्हाटे ( Ravindra Barhate) के संपर्क में आने की जानकारी पुलिस को मिली। उसकी विस्तृत जांच के लिए और अन्य जांच के लिए क्राइम ब्रांच की पुलिस ने गुरुवार शाम को मयुरेश बर्हाटे को गिरफ्तार किया है।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता (Amitabh Gupta), सह आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे (Dr. Ravindra Shisve), क्राइम ब्रांच के अपर आयुक्त अशोक मोरले, उपायुक्त श्रीनिवास घाडगे, सहायक आयुक्त सुरेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच  के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ने मयुरेश बर्हाटे को गिरफ्तार किया।  उनसे विस्तृत जांच शुरू है।

फरार रवींद्र बर्हाटे का बेटा मयुरेश बर्हाटे को क्रैम ब्रांच पुलिस (Crime Branch Police) द्वारा गिरफ्तार करने की वजह से शाहर और परिसर में खलबली मची है।

रवींद्र बर्हाटे (Ravindra Barhate) की भी जांच मुहिम युद्धस्तर पर है।

आरोपी को मदद करने, आरोपी की जानकरी होने पर भी पुलिस (Police) को न देना, अप्रत्यक्ष रूप से आरोपी को मदद करने के मामले में मयुरेश बर्हाटे को गिरफ्तार करने की जानकारी सामने आई है।

 

 

 

Builder Avinash Bhosale | प्रसिद्ध बिल्डर अविनाश भोसले और उनके बेटे अमित को ईडी ने भेजा समन

 

Maharashtra Real Estate Regulatory Authority | Pune : अब धोखेबाजों की खैर नहीं! ‘महारेरा’ ने लिया बड़ा फैसला