Pune: ‘हाफ मर्डर’ के अपराध में क्राइम ब्रांच ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुणे: पहले की दुश्मनी की वजह से धारदार हथियार व कोयते से सिर पर वार कर हत्या करने की कोशिश करने वाला आरोपी फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच के फिरौती विरोधी दस्ते ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रवीण सुधाकर लोंढे (नि. धायरी) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सिंहगड रोड पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज है। लोंढे पर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट के साथ ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लोंढे और उसके साथियों ने सोमवार को एक युवक पर कोयते से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस युवक को एक व्यक्ति ने घर में खींच लिया इस वजह से उसकी जान बच गई। उसके बाद यह गैंग फरार हो गई। उसे क्राइम ब्रांच ढूंढ रही थी। तभी कर्मचारी प्रफुल्ल चव्हाण व विवेक जाधव को जानकारी मिली कि लोंढे नांदेड़ सिटी परिसर में आनेवाला है। इसके अनुसार जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई अप्पर आयुक्त अशोक मोराले, उपायुक्त श्रीनिवास घाडगे के मार्गदर्शन में पुलिस नइरीक्षक विठ्ठल पाटिल, सहायक निरीक्षक संदीप बुवा, पुलिस नाईक नितीन कांबले, नितीन रावल, राजेंद्र लांडगे की टीम ने की।