Pune Crime | पहले से प्रेम विवाह होने के बावजूद किया  अरेंज मैरेज, धोखाधड़ी के मामले में 7 लोग गिरफ्तार 

पुणे (Pune News), 20 जुलाई : (Pune Crime) पहले से  प्रेम विवाह होने के बावजूद इसकी जानकारी छिपाकर दूसरा  अरेंज मैरेज कर युवती के साथ ठगी (cheating) करने की घटना सामने आई है।  इस मामले में पुणे पुलिस (Pune Police) ने 7 लोगों को  गिरफ्तार (Arrest) किया है।  सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

 

इस मामले में युवती के पति वैभव  शंकर तांगुदे (Vaibhav Shankar Tangude) (उम्र 31 ) , सास लता शंकर  तांगुदे (Lata Shankar, Tangude) , ससुर शंकर  तांगुदे (Shankar Tangude) , लड़के के मामा अरुण मोहकर, मामी वैशाली मोहकर, बहन वर्षा वैभव मते, वैभव मते और पहली पत्नी सारिका वैभव  तांगुदे  को गिरफ्तार किया गया है।  जबकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कोथरुड पुलिस स्टेशन (Kothrud Police Station) में केस दर्ज कराया गया है।  इस मामले में 22 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।
कोथरुड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवती के पति का  पहले से प्रेम विवाह (love marriage) हो चुका है।  लेकिन उसने यह बात शिकायतकर्ता से छिपाई। परिवार को भी इसकी जानकारी थी लेकिन इसके बावजूद सभी ने युवती के साथ लड़के की 30 अगस्त 2020 में   अरेंज  मैरेज (arranged marriage) करवाया था।  विवाह के कुछ दिन बाद युवती का पति किसी से बात कर रहा था।  जब इस बारे में लड़की ने पूछा तो इस सच्चाई को छिपाया गया।  इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसे लेकर सारी जानकारी जुटाई।
तब उसे पता चला कि उसके पति वैभव की पहले ही शादी हो चुकी है।  उसे खुद के साथ धोखा होने का अहसास हुआ।  इसके बाद वह पुलिस (Police) के पास पहुंची और पति समेत पुरे  परिवार के खिलाफ केस  दर्ज करा दिया।  शिकायतकर्ता एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉब करती है।  जबकि विभाग एक बिल्डर के पास काम करता है।

 

सहायक पुलिस इंस्पेक्टर बी.ए. खेतमालस (B. A. Khetmalas) इस मामले की जांच कर रहे है।

 

उन्होंने ही संदिग्ध आरोपियों की गिरफ़्तारी की थी। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था जहां उन्हें जमानत दे दी है।

 

Pune Crime | लष्कर कैंटेनमेंट के पूर्व नगरसेवक विवेक यादव दवारा कुख्यात अपराधी की हत्या की सुपारी देने का खुलासा, 2 सुपारी किलर गिरफ्तार; कई हथियार बरामद, जाने मामला

Mumbai High Court | ऐड. अनिकेत उज्जवल निकम की मुंबई हाई कोर्ट में दलील, उम्रकैद की सजा पाए तीन निर्दोष करार