Pune Crime | बिना लाइसेंस पिस्तौल रखनेवाले दो लोगों को फिरौती विरोधी दस्ते ने किया गिरफ्तार, 2 पिस्तौल 10 कारतूस जब्त

पुणे : Pune Crime | बिना लाइसेंस व अवैध रूप से पिस्तौल रखनेवाले दो अपराधियों को फिरौती विरोधी टीम (Anti Ransom Team) 1 ने गिरफ्तार (Arrest) किया है। उनके पास से देसी बनावट के 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस जब्त (Pune Crime) किए गए हैं। क्राइम ब्रांच (crime branch) की पुलिस ने यह कार्रवाई दत्तवाडी स्थित लोहे के पुल के पास मंगलवार को की।

 

विशाल ज्ञानेश्वर रेणुसे (Vishal Dnyaneshwar Renuse) (उम्र 26, नि. मोरया हेरिटेज, 225 शुक्रवार पेठ, पुणे) और आकाश कुमार शेटे (Akash Kumar Shete) (उम्र 22, नि. शुक्रवार पेठ, भदानेवाडा, पुणे) को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 82 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

 

फिरौती विरोधी दस्ता 1 के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी उन्हें जानकारी मिली कि दो युवक दत्तवाडी लोखंडी पुल के पास स्थित आनंद मठ में आए हैं और उनके पास पिस्तौल है। मिली जानकारी के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर दोनो को हिरासत में लिया। उनकी जांच की गई तो उनके कमर के पीछे दो देसी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ दत्तवाडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप बुवा (Assistant Police Inspector Sandeep Buva) कर रहे हैं।

 

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, सह पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे, अपर पुलिस आयुक्त क्राइम रामनाथ पोकले, पुलिस उपायुक्त क्राइम श्रीनिवास घाडगे, सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम 1 गजानन टोम्पे के मार्गदर्शन में फिरौती विरोधी दस्ते एक के पुलिस निरीक्षक विनायक वेताल, सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप बुवा, पुलिस अंमलदार नितीन कांबले, राजेंद्र लांडगे, प्रफुल्ल चव्हाण. नितीन रावल, विवेक जाधव, दुर्योधन गुरव, हनुमंत कांदे की टीम ने की है।

 

 

 

Pune Crime | पुराने विवाद में युवक पर कोयते से वार कर जान से मारने की कोशिश, फुरसुंगी की इस घटना में 5 लोग गिरफ्तार

 

Pune Crime | सेल्फी दिखाकर बदनामी करने की धमकी! 15 वर्षीय लड़की का बलात्कार, पुणे के  हडपसर परिसर की घटना