Pune Crime | बिटकॉईन में ठगी के और एक बड़े मामले का पर्दाफाश, 42 करोड़ के ठगी मामले में बिटकनेक्ट के सतीश कुंभानी सहित 7 पर FIR

पुणे : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Pune Crime | बिटकॉईन में निवेश पर उससे अधिक  बिटकॉईन रिटर्न दिखाकर  बिटकॉईन क्रिप्टो करन्सी प्रॉझी स्किम में निवेश कराकर एक वकील को 220 बिटकॉईन (42 करोड़ रुपए) का चूना लगाने का मामला सामने आया है।

 

इस मामले में कोंढवा बुद्रुक के एक वकील ने साईबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर टीसीसी कॉईन के मालिक सतीश जेवरिया, दिखादो कॉईन रणजित सक्सेना, दिव्येश दर्जी, विरेश चरंतीमठ, राकेश दिव्येश दर्जी, मेहुल पाचीगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह घटना जनवरी 2016 से जून 2021 के दौरान हुई।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाकर उन्हें  एटीसीसी कॉईन, दिखादो कॉईन व अन्य फर्जी क्रिप्टो करन्सी में निवेश करने पर भारी रिटर्न मिलने का झांसा देकर प्रॉझी स्किम के  बिटकॉईन में निवेश करवाया। इसके बाद उनके द्वारा किए गए मूल निवेश 54 बिटकॉईन पर रिटर्न मिलने की बात कहकर ठगी की।

 

इसके बाद दिव्येश दर्जी और विरेश चरंतीमठ से साठगांठ कर फिर से अलग अलग  क्रिप्टो करन्सी प्रॉझी स्किम में 220 बिटकॉईन निवेश करवाया। इसके बाद उनके अकाउंट में एक भी बिटकॉईन नहीं दिखने पर उन्हें ठगे जाने का अंदेशा हुआ। इसके बाद वे साईबर पुलिस के पास पहुंचे।

 

उनके मूल 54 बिटकॉईन की कुल 10 करोड़ 45 लाख रुपए कीमत है। शिकायतकर्ता के साथ 220 बिटकॉईन के 42 करोड़ 61 लाख रुपए की ठगी हुई है।

 

 

Web Title :- Pune Crime | another major bitcoin fraud case revealed fir against 7 persons including satish kumbhani of bitconnect in 42 crore fraud case

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Ganesh Utsav 2022 | गणेशोत्सव में ध्वनिक्षेपक इस्तेमाल के लिए 5 दिन की परमिशन 

 

Pune Pimpri Crime | फर्जी डॉक्युमेंट्स तैयार कर कंपनी से 93 लाख का गबन, पिंपरी की घटना

 

Lady Police Suicide Case | महिला पुलिस आत्महत्या मामले में चौकाने वाला मोड़, पति गिरफ्तार