Pune Crime | पुणे के कोंढवा में डॉक्टर दवारा 14 वर्षीय लड़की से पूछने पर 4 वर्ष पहले की वो घटना सामने आई 

पुणे : Pune Crime | एक 14 वर्षीय लड़की का टेस्ट कर रहे डॉक्टर ने पूछा कि तुम्हारे साथ कुछ गलत हुआ था क्या ? तब लड़की ने  4 वर्ष पहले घटी घटना के बारे में बताया।  इस मामले (Pune Crime) में कोंढवा पुलिस (Kondhwa Police) ने एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।

 

इस मामले में एक महिला ने कोंढवा पुलिस स्टेशन (Kondhwa Police Station) में शिकायत दर्ज कराया है।  मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की 14 वर्षीय बेटी को परेशानी हो रही थी।  महिला अपनी बेटी को लेकर हॉस्पिटल (Hospital) गई थी।  यहां पर डॉक्टर जांच कर रहे थे और उन्होंने लड़की को विश्वास में लेकर पूछा कि तुम्हारे साथ कुछ गलत हुआ था क्या ? इस पर लड़की ने बताया की 2017 में वह शिवनेरीनगर (Shivnerinagar) में रहती थी।  यहां घटी घटना के बारे में डॉक्टर को बताया।

 

उस वक़्त लड़की 10 वर्ष की थी।  उसके पड़ोस में रहने वाले एक  व्यक्ति की पत्नी को कुछ शारीरिक परेशानी हो रही थी।  इसलिए लड़की को अपने घर में बुलाया था।  इसके बाद दरवाजा बंद कर दिया।  इसके बाद अपना पायजामा खोल कर लड़की को शर्मिंदा करने वाला कृत्य किया।  डॉक्टर ने तत्काल इसकी जानकारी कोंढवा पुलिस (Kondhwa Police) को दी।  घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस (Police) हॉस्पिटल पहुंची।  इस लड़की की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट (POCSO ACT) के तहत छेड़छाड़ का केस (Case) दर्ज किया गया है।  सहायक पुलिस इंस्पेक्टर स्वराज पाटिल (Swaraj Patil) मामले की जांच कर रहे है।

 

 

 

Pune News | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 नवंबर को पुणे के दौरे पर आएंगे; लेकिन शरद पवार का निमंत्रण नकारा 

 

ST Workers Strike | दर्दनाक ! निलंबन के डर से जहर पीने वाले हड़ताली 29 वर्षीय एसटी कर्मचारी की आख़िरकार मौत