Pune Crime | पुणे में MPSC की तैयारी करने युवक ने की आत्महत्या

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | पुणे में पिछले डेढ़ वर्ष से रहकर MPSC की तैयारी करने वाले एक युवक ने निराशा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम त्रिभुवन विठ्ठल कावले (30, नि. गांजवे चौक, शास्त्री रोड, मुल नि. जालना) है। (Pune Crime)

 

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्रिभुवन कावले मूल रूप से जालना का रहने वाला था। त्रिभुवन स्पर्धा परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले जनवरी 2021 में पुणे आया था। वह दोस्तो के साथ गांजवे चौक में कॉट बेसिस पर रहता था। त्रिभुवन मंगलवार को रूम में अकेला था।

 

मंगलवार की दोपहर उसके दोस्त रूम पर आए।
उस वक़्त रूम अंदर से बंद था। आवाज़ लगाने पर भी त्रिभुवन ने दरवाजा नहीं खोला।
आखिर में दोस्त ने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। त्रिभुवन अंदर पंखे से फांसी पर लटका मिला।
उसके दोस्त ने तुरंत विश्रामबाग पुलिस को इसकी जानकारी दी। (Pune Crime)

 

आत्महत्या से पूर्व उसके द्वारा लिखी गई चिट्ठी मिली है।
इसमें उसने निराशा में आत्महत्या करने की बात लिखी है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
विश्रामबाग पुलिस ने आकस्मात मौत का केस दर्ज किया है।

 

Web Title :- Pune Crime | A youth studying MPSC in Pune committed suicide by hanging himself

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Rural Police | डेंगू से बारामती की महिला पुलिसकर्मी की पुणे में मौत, दस दिन का शिशु हुआ बेसहारा

Police Personnel Suspended | …इसलिए पुणे शहर पुलिस विभाग के 3 पुलिसकर्मी का आनन फानन में निलंबन

Pune Crime | येवलेवाडी में सवा पांच लाख का गुटखा क्राइम ब्रांच ने जब्त किया