Pune Crime | पुणे पुलिस आयुक्तालय में एक शख्स ने खुद को लगाई आग, मची अफरा-तफरी

पुणे – Pune Crime | शहर पुलिस आयुक्तालय (city ​​police commissionerate) के गेट पर एक शख्स ने खुद पर आग लगा ली। इस घटना से पुरे आयुक्तालय परिसर में हड़कंप मच गया। यह घटना आज (बुधवार) सुबह साडे ग्यारा बजे के आसपास घटी। गेट पर सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस जवान और अपराध शाखा (crime branch) के पुलिस ने घायल (Pune Crime) को फ़ौरन ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) ले गए।

शहर पुलिस आयुक्तालय के सभी गेटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होती है। यहां गेट के पास एक रजिस्टर रहता है। जिसमें अपना नाम और किन से मिलना है उनके नाम लिखना होता है। जिसके बाद ही संबंधित व्यक्ति को आयुक्तालय में प्रवेश करने दिया जाता है। इस बीच बुधवार सुबह साडे ग्यारा बजे के आसपास एक व्यक्ति गेट के पास आया और खुद को आग लगा दी। इस दौरान घायल व्यक्ति जलते हुए आयुक्तालय की ओर भागने लगे थे।

इस घटना को देख गेट पर कोहराम मच गया। सुरक्षा पर तैनात पुलिस कर्मचारी और अपराध शाखा के पुलिस द्वारा शख्स को अंदर जाने से रोका गया साथ आग भुझाने की कोशिश की गयी। फिर शख्स को फ़ौरन ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Mumbai Local Train | मुंबई लोकल के लिए ‘यह’ नियम मनपा ने कैसे निर्धारित किया?

कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए लोकल के दरवाजे खुल गए हैं, फिर भी एक सफर का टिकट अभी उपलब्ध नहीं होने से एक दिन का सफर करने वालों के लिए 30 दिन का पास निकालने की सख्ती यात्रियों पर डाली जा रही है। मनपा के इन अजीब यात्रा नियमों (travel rules) का अनुभव करते हुए और एक बार फिर भ्रमित करनेवाले निर्णय लेने की प्रक्रिया को स्वीकार करते हुए, आम मुंबईकरों ने मंगलवार से लोकल यात्रा (Mumbai Local Train) शुरू कर दी। काम पर जाने वाले वैक्सीन धारकों की संख्या कम होने के कारण कुछ महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को छोड़कर सभी स्टेशनों पर स्थिति सामान्य पाई गई।