Pune Crime | दर्दनाक ! सिंहगढ़ में घूमने आए कॉलेज के विद्यार्थी की हाथ टंकी में गिरने से मौत

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | सिंहगढ़ घूमने के लिए आए विद्यार्थी का बैलेंस बिगड़ने से पैर स्लिप कर। गया। इस घटना में युवक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार 18 सितंबर की दोपहर 12 बजे हुई। मृतक का नाम शाहिद मूल्ला है। घटना की जानकारी मिलने पर हवेली पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। (Pune Crime)

 

मुलशी तालुका के प्रियदर्शनी स्कूल के 60 विद्यार्थी और शिक्षक रविवार को सिंहगढ़ घूमने आए थे। इसमें 12 वी में पढ़ने वाला शाहिद मुल्ला भी था। सिंहगढ़ के देवटाके और हत्ती टोक परिसर में शाहिद आया था। बारिश के कारण परिसर में कीचड़ हो गया है । इसमें शाहिद का पैर स्लिप कर गया और वो टंकी में गिर गया। वहा मौजूद शिक्षकों ने वहां के दुकानदारों को घटन की जानकारी दी।

 

इसके बाद अमोल पढेर, विठ्ठल पढेर, आकाश बांदल, विकास जोरकर, तुषार डिंबले,
पवन जोरकर, सूरज शिवतारे ने पानी में सर्च मुहिम शुरू की। (Pune Crime)

शहीद को पानी से बाहर निकाल कर तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
लेकिन उपचार से पूर्व ही उसकी मौत होने की जानकारी डॉक्टर ने दी।

 

उसका शव खेड शिवापूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना से शिक्षकों और विद्यार्थियों को तगड़ा झटका लगा है।
घटना की जानकारी मिलने पर हवेली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
लगातार बारिश के कारण देवटाके और हात्ती टाके पानी से भरा हुआ है।
साथ ही परिसर में कीचड़ भी फैला हुआ है।

 

Web Title :- Pune Crime | A college youth who came for a trip to Sinhagad died after an elephant fell into the tank

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, 8 दिन से था लापता, लोणी कालभोर परिसर की घटना

Punit Balan Group | टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और पुनीत बालन ग्रुप में सामंजस्य करार

Rajesh Shah |  भारती व्यापार उद्योग मंडल के राष्ट्रीय सहमंत्री बने राजेश शाह