Pune Crime | फिल्म इंडस्ट्री में काम देने के बहाने 31 वर्षीय विवाहिता का यौन शोषण, महिला के साथ ही उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी

पुणे (Pune News) : Pune Crime | फिल्म इंडस्ट्री में शॉर्ट फिल्म में काम देने की बात कह कर कई युवतियों को यौन शोषण (Sexual Abuse) का शिकार बनाने का मामला 2 साल पहले बॉलीवुड में गूंज रहा था। पुणे (Pune Crime) में भी इस तरह का चौंकानेवाला मामला सामने आने लगा है। शॉर्ट फिल्म में काम देने का लालच देकर आरोपी द्वारा 31 वर्षीय महिला का बार-बार बलात्कार (Rape) करने की घटना सामने आई है।

 

एक 31 वर्षीय महिला की शिकायत पर कोंढवा पुलिस (Kondhwa Police) ने समीर बालू निकम (Sameer Balu Nikam) (उम्र 32, नि. जिजाऊ बिल्डिंग, नर्हेगांव) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। यह घटना अक्टूबर 2017 से 16 अक्टूबर 2021 तक पीड़िता के घर और कोंढवा परिसर में हुआ था।

 

इस मामले में पुलिस (Police) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समीर निकम यूट्यूब पर शॉर्ट फिल्म बनाता है। कुछ गाने उसने बनाए हैं। इस शॉर्ट फिल्म में काम देने के बहाने से उसने पीड़िता (Victim) से पहचान बढ़ाई। उसकी आंखों के सामने फिल्म इंडस्ट्री के सपने बनाए और उसमें काम देने का बहाना कर के उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

 

उसके बाद पीड़िता व उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस उपनिरीक्षक सचिन खेतमालस (Police Sub Inspector Sachin Khetmalas) इस मामले की अधिक जांच कर रहे हैं।

 

 

Pune Crime | पुणे में ऑर्केस्ट्रा की गायिक को शादी का झांसा देकर यौन शोषण; शारीरिक संबंध का फोटो-वीडियो निकालकर धमकाया

Pune Crime | किरण गोसावी के महिला सहायक को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार