Pune Crime | पुणे के निगड़ी में स्कूल में दिन-दहाड़े 17 वर्षीय लड़के पर कोयते से वार 

पुणे (Pune News) : निगड़ी (Nigdi) के यमुनानगर स्थित दिव्यांग स्कूल में तीन लोगों ने मिलकर 17 वर्षीय लड़के पर कोयते से वार कर मारपीट (Pune Crime) की।  साथ ही कोयते को हवा में लहराते हुए स्कूल परिसर में दहशत पैदा की।  यह घटना (Pune Crime) बुधवार की दोपहर पौने  चार बजे हुई।

 

जख्मी लड़के का नाम मयूर बालू घोड़के (Mayur Balu Ghodke) (उम्र 17 , ओटास्कीम, निगड़ी ) है।  इस मामले में उंसने गुरुवार को निगड़ी पुलिस स्टेशन (Nigdi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत के आधार पर ओमकार चंदनशिवे (Omkar Chandanshive) (उम्र 21, नि – रूपीनगर, चिखली ), योगेश गालफ़ाड़े (Yogesh Galfade) (उम्र 19, नि – त्रिवेणीनगर, चिखली ) और सिद्धू वतारे (Sidhu Vatare) (उम्र 19, नि – त्रिवेणीनगर, चिखली ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों का  कुछ दिनों पहले किसी दूसरे गुट  से  झगड़ा हुआ था।  आरोपियों को संदेह था कि शिकायतकर्ता उसी गुट का है।  इसलिए बुधवार की दोपहर पौने चार बजे स्कूल परिसर में आरोपियों ने मयूर  के सिर पर कोयते से वार कर उसे जख्मी कर दिया।  इसके बाद लात-घूसों से उसकी पिटाई की।  आरोपियों में ओमकार ने  कोयता हवा में लहराकर दहशत पैदा की।  इसके कारण कॉलेज के विद्यार्थी वहां से भागने लगे।  निगड़ी पुलिस (Nigdi Police) मामले की जांच कर रही है।

 

Pune Crime | पुणे के मंचर में सिर को पत्थर से कुचलकर एक की हत्या ; आरोपी की तलाश शुरू

Pune Crime | पुणे के संभाजीनगर में बहु की प्रताड़ना मामले में राष्ट्रवादी के पूर्व महापौर सहित पांच लोगों पर केस दज्र