Pune Crime | पुणे के  रहाटनी  में मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण संगठन का  पदाधिकारी बताकर 25 लाख रुपए का हफ्ता मांगा, महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार 

पुणे (Pune News), 13 सितंबर : मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organization) के पदाधिकारी बताकर 25 लाख रुपए का हफ्ता (Pune Crime) मांगने की घटना वाकड से सामने आई है। इस मामले में वाकड पुलिस (Wakad Police) ने  सात लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के भाई को 10 वर्ष के लिए जेल भेजने की धमकी देकर हफ्ता मांगा था। यह घटना (Pune Crime) 10 सितंबर की रात 7 बजे से रात साढ़े 9 बजे के बीच रामनगर (रहाटनी) के बालाजी ट्रेडर्स (Balaji Traders) दुकान में घटी।

 

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम हेमंत निवगुने (Hemant Nivgune), कपिल राक्षे (Kapil Rakshe), आदित्य जेधे (Aditya Jedhe), तानाजी मस्तूद (Tanaji Mastood), किरण घोलप ( Kiran Gholap), सतीश केदारी (Satish Kedari), ज्योत्स्ना पाटिल (Jyotsna Patil) है। इस मामले में सुरजराम रूपाराम चौधरी (Surjaram Rooparam Chowdhury) (उम्र 37, नि – भंडारी हॉस्पिटल के पास, तलेगांव दाभाड़े, पुणे, मूल नि- राजस्थान ) ने शनिवार की सुबह वकाड पुलिस स्टेशन (Wakad Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

वाकड पुलिस (Wakad Police) से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की रहाटनी में मे. बालाजी ट्रेडर्स नामक किराना दुकान है।  दुकान शिकायतकर्ता के भाई संभालते है। आरोपी कोथरुड के रहने वाले है।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने  मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण संगठन शुरू किया है। शुक्रवार की रात वे शिकायतकर्ता की दुकान पर आये। उन्होंने कहा कि दुकान की चाय और अन्य सामान नकली है।  आप दुकान में नकली सामान बेचते हो।  इसके लिए आपके भाई को दस साल की जेल हो सकती है। इसके बदले 25 लाख रुपए का हफ्ता मांगा। आरोपियों ने धमकाकर शिकायतकर्ता से 8 हज़ार 500 रुपए लिए। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद वाकड पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।  मामले की जांच सहायक पुलिस इंस्पेक्टर अनिल लोहार (Assistant Police Inspector Anil Lohar) कर रहे है।

 

 

Pune Crime | पुणे के दौंड में मेडिकल दुकान से चोरी, चोरों ने 2 मिनट में लाखों रुपए पर हाथ साफ किया (वीडियो)