Pune Crime | शॉकिंग! पुणे में न्याय दिलाने का झांसा देकर 64 वर्षीय वकील ने 38 वर्षीय महिला का किया रेप

पुणे: Pune Crime | कोर्ट के सारे केस लेड़कर न्याय दिलाने का झांसा देकर एक वकील द्वारा 38 वर्षीय महिला का रेप करने की घटना पुणे (Pune Crime) में हुई है। इस बारे में दत्तवाडी पुलिस थाने (Dattawadi Police Station) में एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है। 38 वर्षीय महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एड. नंदकुमार डिकोजी पाटिल (Adv. Nandkumar Dikoji Patil) (उम्र 64, नि. रिमझिम बंगला, विजयनगर कॉलोनी, पुणे) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी वकील ने 2013 से लेकर अभी तक कई बार महिला का शोषण किया है, ऐसा शिकायत में स्पष्ट किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला और उसके पति के बीच बनती नहीं थी। इसलिए कुछ सालो से वह अकेली रह रही थी। वहीं आरोपी ने पीड़िता का विश्वास जीत कर कोर्ट के सभी केस चलाकर न्याय दिलाने का झांसा दिया।

इसके बाद पीड़िता की इच्छा के खिलाफ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया, ऐसा महिला द्वारा दी गई शिकायत में स्पष्ट किया गया है। इसके अलावा आरोपी ने देखा कि पीड़ित महिला के साथ परिवार का कोई नहीं है इसलिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस मामले में आरोपी वकील नंदकुमार पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

 

Pune Crime | फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र देकर MIT को 57 लाख का चूना लगाया; कानपुर   विश्वविद्यालय  के नाम से दिया सर्टिफिकेट, 280 छात्रों के साथ ठगी

Nandurbar Police | दुर्घटना में मृत हुए पुलिस के परिवार को नंदुरबार पुलिस की ओर से 6.5 लाख की मदद, 11 लाख 46 हजार 948 रुपये के जब्त किए गए 110 मोबाइल मूल मालिक को IG बी.जी. शेखर पाटिल के हाथों सौंपा गया

Nandurbar Police | ‘आपले पुलिस’ योजना के अंतर्गत नंदुरबार पुलिस दल को मिली 4 नई गाड़ियां, IG बी.जी. शेखर ने दिखाई हरी झंडी

Pune Crime | इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर 19 वर्षीय लड़के को जान से मारने की कोशिश; कोथरुड के हाई स्कोर  कैफे  की घटना, 6 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज