Pune Crime | पुणे में 32 वर्षीय महिला ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

पुणे : Pune Crime | पुणे की नवविवाहिता ने होटल के कमरे में ओढ्णी से फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। यह घटना (Pune Crime) पुणे के सिंहगड रोड (Sinhagad Road) स्थित गोर्हे बुद्रुक (gorhe budruk) (ता. हवेली) के एक होटल में हुई है। रंगोली भास्कर वडावराव (Rangoli Bhaskar Vadavrao) (उम्र 31 नि. सर्वे नं 51, धानोरी, पुणे) आत्महत्या करनेवाली महिला का नाम है।

 

पुलिस (Police) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रंगोली वडावराव ने दोपहर दो बजे के आसपास सिंहगड रोड पर स्थित गोर्हे बुद्रुक के होटल में एक दिन के लिए आई थी। शाम में वेटर ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद होटल चालक ने पुलिस को सूचित किया। रात में पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में जाने के बाद महिला फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। हवेली पुलिस थाने (Haveli Police Station) में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया।

 

दो महीने पहले ही हुई थी शादी

 

रंगोली वडावराव की पहली शादी टूट गई थी। उसके बाद उसने दो महीने पहले दूसरे व्यक्ति से शादी की थी। पहले पति से उसे 7 साल का बेटा है। पारिवारिक विवाद में उसने आत्महत्या की होगी, ऐसा प्राथमिक अंदाजा पुलिस (Police) ने लगाया है।

 

 

 

Pune Crime | पुणे में SRPF की  परीक्षा देने के लिए भाई की जगह पर आया युवक; ब्लूटूथ से नकल करने की कोशिश, हडपसर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Sanjay Raut | FIR दर्ज होने के बाद संजय राउत ने कहा- सीबीआई, आयकर और ईडी…

 

Pune News | उरूली स्टेशन पर  चित्रकारी और विशेष उद्यान का अभिनव उपक्रम

 

Pune News | हडपसर – हैदराबाद – हडपसर एक्सप्रेस की सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी