Pune Crime | नर्स का ड्रेस पहनकर महिला ने बच्ची का किया अपहरण, ससून अस्पताल में चौंकानेवाली घटना

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune Crime) के मशहूर ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नर्स के वेश में एक महिला ने यहां से 3 महीने की बच्ची का अपहरण कर लिया है। बच्ची के लापता होने की खबर से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) ने तुरंत जांच शुरू कर आरोपी महिला व उसके पति को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। बच्ची को भी मां को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना (Pune Crime) की आगे जांच कर रही है।

 

आख़िर घटना क्या है ?

 

26 वर्षीय आरोपी महिला नर्स (Nurse) के वेश में अपने पति के साथ ससून अस्पताल में पहुंची। इधर आरोपी महिला ने मौके का फायदा उठाकर वार्ड से 3 माह की बच्ची को अगवा कर लिया। अपने बच्चे को गायब देख अस्पताल में बच्चे की मां फूट-फूट कर रोने लगी। अस्पताल प्रशासन (Hospital Administration) को इसकी जानकारी होने के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना देने के कारण नर्स के वेश में आई आरोपी महिला और उसके पति को तत्काल गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

 

साथ ही पुलिस ने बच्ची को भी आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसकी मां को सौंप दिया है। संबंधित महिला का पिछले कुछ महीनों से ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) में इलाज चल रहा था। इसी दौरान नर्स के वेश में एक महिला ने उसके बच्चे को चुरा लिया।

 

पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी दी है कि दंपति को बच्चा नहीं हो रहा था इसलिए उसने 3 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया था। पुणे (Pune) के मशहूर ससून अस्पताल में नर्स के वेश में एक बच्चे के अपहरण ने ससून अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की आगे की जांच की जा रही है।

 

 

Crime News | महिला पुलिस का अधिकारी के साथ अश्लील Video हुआ Viral, पति ने देखा फिर …

Pune Anti Corruption | सहायक पुलिस निरीक्षक ने बिचौलियों के माध्यम से शिकायतकर्ता से किया था ‘संपर्क’, जानें क्या है इनसाईड स्टोरी