Pune Crime | वडकी में 25 वर्षीय महिला लापता; मिलने पर संपर्क करने की पुलिस ने की अपील

पुणे : Pune Crime | वडकी (ता. हवेली) स्थित स्नेहा सूरज सकट (उम्र 25, नि. बाजारमेला, वडकी, ता.हवेली) गुरुवार से गायब (Pune Crime) है। इस बारे में शिकायत पति सूरज बालू सकट न लोणीकालभोर पुलिस (Lonikalbhor Police) को दी है।

इस बारे में जानकारी ऐसी है कि गुरुवार को दोपहर तीन बजे के आसपास स्नेहा सकट रिश्तेदार के घर जाने की बात कह कर निकली थी। उसके बाद वापस नहीं आई। साथ ही रिश्तेदारों ने कई जगह ढूंढा लेकिन स्नेहा नहीं मिली।

लोणी कालभोर पुलिस ने इस महिला के बारे में जानकारी मिलने पर लोणीकालभोर पुलिस से संपर्क (8999540728) करने की अपील की है। इस मामले की जांच हवलदार पी.एन. भोंगले कर रहे हैं।

 

Pune News | जिले में एक करोड़ नागरिक हुए वेक्सीनेटेड 

Pune News | राज्य में पुणे जिले में सबसे अधिक कोरोना मरीज (corona patient) मिले थे।  पुणे जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट (corona positivity rate) भी अधिक थी।  लेकिन जिले में वेक्सीनेशन (vaccination) बढ़ाये जाने के कारण पुणे (Pune News) और पिंपरी -चिंचवड़ शहर सहित जिले में कोरोना संक्रमितों की पॉजिटिविटी रेट पिछले महीने भर से कंट्रोल (positivity rate in control) में  है।  फ़िलहाल पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है।  इस रेट को नियंत्रण में रखने में वेक्सीनेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जनवरी महीने में जिले में वेक्सीनेशन मुहीम (vaccination campaign) की शुरुआत हुई थी।  ग्रामीण क्षेत्र में 36 लाख 2 हज़ार 624 नागरिकों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य था।  पुणे शहर में 30 लाख 927 नागरिकों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था।  जबकि पिंपरी चिंचवड़ परिसर में 19 लाख 36 हज़ार  154 नागरिक को मिलाकर 85 लाख 39 हज़ार 706 लोगों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य प्रशासन ने रखा था।  इनमे फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ सेवक, 45 और 65 से  अधिक  उम्र के नागरिकों के वेक्सीनेशन को प्राथमिकता दी गई थी।  1 हज़ार 285 केंद्रों से वेक्सीनेशन की शुरुआत हुई। शुरुआत में वैक्सीन की सप्लाई सीमित थी।  बाद में यह सुचारू रूप से शुरू हुआ।  पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन की सप्लाई सुचारु रूप से हो रही है।  जिले में वेक्सीनेशन का लक्ष्य प्रशासन ने पूरा कर लिया है।  गुरुवार को करीब