Pune Crime | 2  मोबाइल, 3 सिम कार्ड जेल में पहुंचाओ ! येरवड़ा से गैंगस्टर सागर राजपूत ने रानी मारने को सांकेतिक भाषा में भेजी चिट्ठी, दिया वसूली का निर्देश; पुलिस जांच शुरू 

पुणे (Pune News), 2 सितंबर : उधार दिए गए पैसे पर ब्याज वसूलते हुए जान से मारने की धमकी (Pune Crime) देने के मामले में येरवड़ा जेल (Yerwada Jail) भेजे गए आरोपी ने जेल से सांकेतिक भाषा में अपनी बहन को चिट्ठी लिखी, दो सैमसंग गुरु का मोबाइल, एयरटेल, वोडाफ़ोन, आईडिया में हर एक का सिम जेल भेजो (Pune Crime)।  पुलिस जांच (Police Investigation) में यह खुलासा हुआ है।

 

इस मामले में सागर कल्याण राजपूत (Sagar Kalyan Rajput) (उम्र 34, नि – शास्त्रीनगर, कोथरुड, मूल नि – कल्प डिजाइनर गोत्री, वडोदरा, गुजरात) और रानी सागर मारने (Rani Sagar Marne) (उम्र 27 , नि – कोथरुड ) को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।  सागर फ़िलहाल येरवड़ा जेल में है। रानी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रानी के गिरफ्तार होने से पहले सागर ने रानी को सांकेतिक भाषा में पत्र लिखा था। यह चिट्ठी पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने जब्त कर लिया। इस बीच रानी ने जमानत के लिए आवेदन दिया था. इसका सरकारी वकील विशाल मुरलीकर (Government Advocate Vishal Murlikar) ने विरोध किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद प्रथम वर्ग न्यायदंडाधिकारी जान्हवी केलकर (Judicial Officer Janhavi Kelkar) ने उसकी जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी।

जमानत का विरोध करते हुए ऐड. मुरलीकर ने कहा कि रानी और सागर की पत्नी जिग्नेश ने मिलकर शिकायतकर्ता को धमकाकर जुलाई आखिर तक 4 लाख 45 हज़ार रुपए वसूला। सागर ने सांकेतिक भाषा में चिट्ठी लिखकर उसके साथियों से कैसे पैसे वसूल करना है इसका निर्देश दिया था. सागर ने किसकी मदद से रानी को चिट्ठी भेजी इसकी जांच की जानी है।  इसलिए उसकी जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी गई।

 

 

 

 

Solapur | 2016 में गडकरी के हाथों भूमिपूजन होने के बाद भी अभी तक नक़्शे पर ही दो फ्लाईओवर!

Maharashtra | गलत रवैये का अनुसरण करना आढलराव को पड़ा महंगा; विधायक दिलीप मोहिते की टिप्पणी