Pune Crime | खुदाई में मिले 3 किलो सोने का हार बेचते हुए 2 गिरफ्तार

पिंपरी : Pune Crime | नासिक में खुदाई के दौरान मिले तीन किलो सोने का हार बेचते हुए दो लोगों को पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) की हिंजवड़ी पुलिस (Hinjewadi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों हिंजवड़ी की एक महिला को यह हार बेचने आये थे, तब पुलिस टीम ने उन्हें धरदबोचा। इस दौरान (Pune Crime) आरोपियों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की किये जाने की जानकारी भी सामने आई है।

 

गिरफ्तार (Arrest) आरोपियों में सोनू मिठा राठोड (Sonu Mitha Rathod) (39, निवासी दिवा ईस्ट, ठाणे), जितेन धर्मा मारवाडी (Dharma Marwadi) (25, निवासी मुलुंड पूर्व, मुंबई) का समावेश है। उनके साथ एक महिला के खिलाफ भी पुलिस (Police) ने मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ पुलिस नाईक रितेश कोली हिंजवडी पुलिस थाने (Hinjewadi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सोनू और जितेन को नासिक में खुदाई के दौरान 3 किलो वजन का एक सोने का हार मिला। वह हार बेचने के लिए वकाड की एक महिला के पास पहुंचा। उसने हार को 60 लाख रुपये में बेचने का फैसला किया। इस दौरान महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए महिला की हाउसिंग सोसाइटी के परिसर में जाल बिछाया। बुधवार की रात 8.30 बजे दोनों आरोपी महिला के घर हार बेचने आए थे। उनको पकड़ने के प्रयास में आरोपी ने पुलिसकर्मी नाइक कोली को धक्का मार दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

 

 

Pune News | अस्वच्छता खोजने के लिए नगर निगम ने नियुक्त किये समन्वयक

 

Pune Crime | महिला पुलिस निरीक्षक ने घर में लगाई फांसी

 

Pune Crime | कॉलेज में पीछा करते हुए किशोरी से बदसलूकी